रायपुर | छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ‘मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ’ कार्यक्रम का प्रदेशव्यापी शुभारंभ आज से करने वाले है. वहीँ इस दौरान खरीफ के बीमित किसानों को पॉलिसी का वितरण किया जाएगा.
इसी के साथ निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशव्यापी शुभारंभ होने वाला है. बताया गया है की सितम्बर माह में शत-प्रतिशत किसानों को पॉलिसी का वितरण करना सुनिश्चित किया गया.
खरीफ फसल में राज्य के लगभग 13 लाख 95 हजार 369 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया है. इसी के साथ 1232.23 करोड़ रूपए की प्रीमियम की राशि है.वर्ष 2021-22 में खरीफ व रबी की फसलों के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 16 लाख 9 हजार 646 किसानों ने योजना के अंतर्गत बीमा कराया था.