मस्कट से कोच्चि जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट धुआं देखकर रद्द कर दी गई। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में आग लग गई है.उड़ान संख्या IX 442 मस्कट से कोच्चि के लिए उड़ान भरने वाली थी। तभी फ्लाइट में धुआं दिखाई देने लगा।
मस्कट: एयर इंडिया के विमान में लगी आग, इंजन में आग लगने के बाद टेकऑफ़ रुका, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षितरद्द उड़ानजानकारी के मुताबिक, इंजन से धुआं निकलते देख तुरंत टेक-ऑफ को रद्द कर दिया गया और सभी यात्रियों को उतारा गया.
सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षितगौरतलब है कि हादसे के वक्त विमान में 144 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य मौजूद थे। फिलहाल इंजीनियरों की टीम विमान की जांच कर रही है।इस घटना के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों के लिए एक और विमान की व्यवस्था कर रही है।
ताकि यात्रियों को मस्कट से कोच्चि लाया जा सकेकुछ महीने पहले भी ऐसी शिकायत आई थी।उल्लेखनीय है कि आज से करीब दो महीने पहले कालीकट से दुबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट से जलने की गंध आने पर मस्कट की ओर रुख करना पड़ा था.