रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने अब पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है। प्रशासन ने पेंशनरों के DA में 6% की बढ़ोतरी की है। जिससे अब उन्हें कुल DA 28 % मिलेगा। वहीँ छठवां वेतनमान पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 15% की वृद्धि हुई है जिसके बाद अब उन्हें 189% महंगाई भत्ता मिलेगा। यह महंगाई भत्ता 1 अगस्त 2022 से लागू होगा।