नई दिल्ली : जमीन पर चलने वाली ट्रेन के बारे में आपने तो सुना ही होगा लेकिन क्या आपने कभी आसमान पर चलने वाली ट्रेन के बारे में सुना होगा नहीं ना तो चलिए आज हम इस खास रिपोर्ट में आपको आसमान परेशान नही रेंगती हुई ट्रेन के बारे में बताएंगे।
दरअसल बीते 12 सितंबर सोमवार की शाम यूपी के औरैया, कन्नौज, इटावा, हरदोई और सीतापुर सहित कई जिलों में आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला जहां आसमान में एक ट्रेन जैसी स्टार लाइन दिखाई पड़ी हालांकि यह स्टार लाइन है या कुछ और इसका दावा हम नहीं करते.
लेकिन जिसने भी इस चमत्कार नजारा को देखा वह हैरान हो गया और उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद से ही यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं तो आइए जानते हैं आखिर यह आसमान में दिखाई पड़ी चमत्कारी चीज आखिर है क्या-
बता दे कि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ ने इसका फैक्ट चेक किया तो कुछ देर बाद ही साफ हो गया कि यह कोई विचित्र रोशनी नहीं बल्कि ये दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क का स्टारलिंक सेटेलाइट का असर था।