Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नेशनल पेंशन योजना: अब हर महीने मिलेगी 20 हजार रूपये की पेंशन, बस करना होगा ये छोटा सा काम…
    जीवन शैली

    नेशनल पेंशन योजना: अब हर महीने मिलेगी 20 हजार रूपये की पेंशन, बस करना होगा ये छोटा सा काम…

    By Tv 36 HindustanSeptember 20, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल पेंशन स्कीम आपके लिए सही निवेश का बेहतरीन विकल्प हो सकता है यह एक सरकार समर्थित योजना है जो इसे बेहद सुरक्षित बनाता है. अगर आप किसी स्कीम में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको एक ऐसी सरकारी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करते आप अपना बुढ़ापा सिक्योर कर सकते हैं. क्योंकि ये स्कीम रिटायरमेंट के बाद आपके बड़े काम आ सकती है. इस स्कीम से आपको अच्छी खासी पेंशन मिल सकती है. रिटायरमेंट के बाद भी आपकी नियमित आमदनी होती रहेगी. आइए इस खास स्कीम के बारे में बताते हैं.

    हम बात कर रहे हैं नेशनल पेंशन स्कीम की. ये एक सरकारी योजना है, जो खास तौर पर बुजुर्गों को लाभ देने के लिए बनाई गई है. इस योजना में निवेश करने में कोई रिस्क भी नहीं है. ये योजना जनवरी 2004 में सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू की गई था. बाद में 2009 में इसे सभी कैटगरी के लोगों के लिए खोल दिया गया. इस योजना के तहत अपनी वर्किंग लाइफ में आपको लंबी अवधि तक निवेश करना होता है. इस स्‍कीम में आपको 40 फीसदी रकम एन्युटी में लगानी होती है. एन्‍युटी की रकम से ही आपको आगे चलकर पेंशन के तौर पर प्राप्‍त होती है.

    अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो आप इसकी शुरुआत केवल 1000 रुपये के इन्वेस्ट से कर सकते हैं. 18 से 70 साल तक के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. अगर आप 20 साल की उम्र में 1000 रुपये महीने से इस योजना में निवेश करते हैं, तो रिटायरमेंट तक आपके पास कुल 5.4 लाख रुपये का फंड जमा हो जाएगा. इस पर 10 फीसदी रिटर्न होगा, इससे ये निवेश बढ़कर 1.05 करोड़ हो जाएगा. अगर 40 प्रतिशत कॉर्पस को साल में बदल लें, तो ये प्राइज 42.28 लाख रुपये होगा. इस हिसाब से 10 फीसदी वार्षिक दर मानकर आपको हर महीने 21,140 रुपये पेंशन मिलेगी. साथ ही आपको करीब 63.41 लाख रुपये एकमुश्त राशि मिलेगी.

    ये मिलेंगे फायदे :
    अगर आप NPS में निवेश करते हैं, तो फाइनल विद्ड्रॉल पर 60 फीसदी रकम पर टैक्स फ्री होगी.
    एनपीएस अकाउंट में कंट्रीब्‍यूशन की लिमिट 14 फीसदी है.
    एन्युटी की खरीद में निवेश की गई रकम को भी टैक्‍स से पूरी तरह छूट प्राप्त है.
    कोई भी NPS सब्‍सक्राइबर रुपये की कुल सीमा में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80CCD (1) के तहत ग्रॉस इनकम का 10 फीसदी तक टैक्स में डिडक्शन क्लेम कर सकता है. सेक्शन 80CCE के के तहत यह लिमिट 1.5 लाख है.
    सेक्शन 80CCE के तहत सब्‍सक्राइबर 50 हजार रुपये तक का अतिरिक्त डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुत्र ने की मां की हत्या, गमछा से गला घोंटकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…
    Next Article बुजुर्ग की नाक-आंख से निकाले गए 145 कीड़े, जानिए फिर क्या हुआ….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?