ज्योति प्रकाश तिवारी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला सुपेतपारा नेवसा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बच्चों को छुट्टी पश्चात स्कूल के मेन गेट में ताला बंद कर सभी स्टाफ चले गए थे विद्यालय पहुंचने पर देखे कि स्कूल के कमरे का ताला टूटा हुआ था कमरों में लगे 05 नग सिंलिंग फैन एवं 03 नग दिवाल घड़ी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गये हैं।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर हालात से पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को अवगत कराने पर आरोपियों की त्वरित पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया। दौरान विवेचना मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर शिवकुमार रोहिदास,दीपक रोहिदास निवासी भदरापारा उतरदा,राजेश रोहिदास रेलडबरी उतरदा को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये आरोपियों के कब्जे से स्कूल से चोरी सीलिंग फैन व दीवाल घड़ी बरामद किया गया है जिससे आरोपियों का कृत्य अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार,प्रआर.ओमप्रकाश डिक्सेना,आ संजय चन्द्रा,आ प्रफुल्ल साहू,आ प्रवीण राजवाड़े,आ गौकरण श्याम,आ गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।