Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल : 11/10/2022
    राष्ट्रीय

    आज का राशिफल : 11/10/2022

    By Tv 36 HindustanOctober 11, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि
    मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसंन्नता दिलाने वाला रहेगा. आज आपको अपने कार्य पर ध्यान देना होगा. यदि आपने इधर-उधर ध्यान लगाया, तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं. आज आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिन्हें देखकर आपके शत्रुओं को हैरानी होगी, लेकिन ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे.

    वृषभ राशि
    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. आज आपको किसी कार्य को करने के लिए नौकरी में शाबाशी मिल सकती है, लेकिन आपको आज किसी गलत व्यक्ति का साथ देने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकता है. आपकी संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और उन्हें कोई पुरस्कार भी मिल सकता है, जिससे आपका व आपके कुल का नाम रोशन होगा.

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मान सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा. आज राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से जन समर्थन में भी इजाफा कर सकते हैं, जिससे उनके व्यक्ति उनसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे. संतान के कैरियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसका समाधान आज आप अपने किसी मित्र से मिलकर खोज सकते हैं.

    कर्क राशि
    कर्क राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज किसी जोखिम भरे कार्य में हाथ डालने से बचना होगा, नहीं तो उनकी छवि खराब हो सकती है. आपको आज अपनी पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने से गर्भ नहीं करना है. आपके परिवार के सदस्य आज आपकी बातों का मान रखेंगे और उन पर अमल भी करेंगे, जिन पर चलकर आपको प्रसंता होगी.

    सिंह राशि
    सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक मामलो में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि कार्य क्षेत्र में आज आपकी कुछ योजनाओं की फिर से शुरूबात कर सकते हैं और आपको छुटपुट लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे. यदि आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान थे, तो आज आप उन्हें भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन जिसके साथ-साथ आप अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहें.

    कन्या राशि
    कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा. आज आपको किसी वेतन संबंधित मामले में लापरवाही करने से बचना होगा. संतान किसी ऐसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जो आपको ना मंजूर होगी, लेकिन फिर भी वह आपको मजबूरी में दिलानी पड़ेगी. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे.

    तुला राशि
    तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा. आप दिन की शुरुआत से ही अपने मन में विचार बनाएंगे कि आपको किन किन कार्यों को पूरा करना है और आप अपना पूरा फोकस उन पर लगाएंगे, लेकिन आपका कोई मित्र आज आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है, जिनसे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी.

    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन लेनदेन के मामले में कुछ समस्या लेकर आ रहा है. आपने यदि किसी दूसरे के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम किया, तो उसमें आप फस सकते हैं, इसलिए कुछ दूरी बनाए रखें, तो बेहतर रहेगा. विद्यार्थी आज परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके अपने गुरुजनों को हैरान करेंगे और उन्हें सफलता भी अवश्य मिलेगी.

    धनु राशि
    धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा. आज माता-पिता के सहयोग से आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी अच्छी सोच से कुछ धार्मिक कार्यों में भी अच्छा नाम कमाएंगे. आपको आज किसी परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा.

    मकर राशि
    मकर राशि के जातकों के लिए आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में आज किसी बात पर तनाव तो रहेगा, लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे की केयर करेंगे, जिससे आपसी तनाव भी समाप्त होगा. आज आप किसी पर दया व धर्म दिखाकर कोई निर्णय ले सकते हैं, लेकिन बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा.

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है. आज सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग अपने काम पर पूरा फोकस रखें, तभी उन्हें उनके सीनियर द्वारा कोई पद मिल सकता है. आज आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने या चोरी होने का भय सता रहा है.

    मीन राशि
    मीन राशि के जातक खुशमिजाज होने के कारण घर व बाहर लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. आप किसी सरकारी योजना में धन का निवेश कर सकते हैं. आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए शुरुआत तो थोड़ी धीमी रहेगी.

    Post Views: 0

    Hindi news india Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरिटायर्ड पुलिसकर्मी ने एक विवाहिता की 8 महीने की बच्ची पर पिस्तौल तानकर उससे जबरदस्ती संबंध बनाए
    Next Article CG Breaking : बड़े पैमाने पर पटवारियों का हुआ ट्रांसफर, 15 दिन के भीतर ज्वाइन करने के निर्देश, देखें लिस्ट
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

    May 9, 2026

    अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…

    May 9, 2026

    सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…

    May 9, 2026

    शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
    • अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…
    • सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…
    • शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…
    • इस देश में गूंजा यजुर्वेद का मंत्र, राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर व्हाइट हाउस में हुआ शांति पाठ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?