नई दिल्ली। हॉलीवुड एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। जाने माने हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज अपने जबरदस्त एक्टिंग और एक्शन के लिए मशहूर है। इस बार वह धरती या पानी के अंदर नहीं बल्कि स्पेस में जाकर अपनी फिल्म की शूटिंग का प्लान कर रहे है। इसके लिए टॉम क्रूज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने की प्लान बना रहे है। यहां जाकर टॉम स्पेस वॉक करेंगे। अगर यह प्लान सफल होता है तो टॉम क्रूज दुनिया के पहले ऐसे एक्टर बन सकते हैं जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे।
यूनिवर्सल की चेयरपर्सन डैम डोना लैंगली ने हाल ही में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में इसके संकेत दिए हैं।टॉम क्रूज रचेंगे इतिहास प्रोड्यूसर डैम डोना लैंगली ने बीबीसी को हाल में दिए इंटरव्यू में बताया कि हम टॉम क्रूज के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का प्लानिंग कर रहे है। इस प्रोजेक्ट के तहत हमने रॉकेट से स्पेस स्टेशन जाने की योजना बनाई है। यहां पहुंचकर टॉम अपनी अगली फिल्म के लिए स्पेस वॉक करते नजर आ सकते हैं। डोना ने बताया कि अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहता है तो हम जल्द ही स्पेस में अपनी फिल्म के दृश्य शूट करेंगे। यह सब अगर सफल हो जाता है तो टॉम क्रूज ऐसा करने वाले दुनिया के पहले अभिनेता बन जाएंगे।
फिल्म की ये होगी स्टोरी डोना ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि इसकी कहानी प्रोसेस में है। हमने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक जाता है तो हमें खुशी होगी। आगे बाताया कि फिल्म में टॉम एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाएंगे जो एक ऐसी परिस्थिति में फंस जाता है कि केवल वही धरती को विनाश से बचा सकता है। इसके लिए तैयारी चल रही है। हालांकि डोना ने यह भी कहा कि यह पक्का नहीं है। इसके लिए काफी प्लानिंग और परिश्रम की जरूरत है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इतिहास रचा जा सकता है।