कोरबा कटघोरा :– जिले के समृद्ध तहसील कटघोरा स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में दो दिवसीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन क्लस्टर लेवल खेल का शुभारंभ कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों क्लस्टर स्तरीय स्कूलों के प्राचार्यो के सानिध्य में 10 अक्टूबर को मशाल रैली,मार्च पास्ट प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ जिसमें 22 स्कूलों के लगभग 800 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर तकरीबन 21 खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाओ का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में खेलों की चैंपियन प्रथम स्थान अर्जित कर डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर रही विजेता वही उपविजेता डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल गेवरा रही,एकल स्पर्धा में बालिका पुष्पा सिहाग डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा और बालक रौनीत टोप्पो ने जीती।*खेल प्रतियोगिता का हुआ उत्साहजनक रंगारंग समापन…* समापन कार्यक्रम मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के हाथों मशाल बुझाकर किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि महापौर राज किशोर प्रसाद नगर पालिक निगम कोरबा,डीएवी क्षेत्रीय निर्देशक प्रशांत कुमार,चेयरमेन आफ म्युनिसिपल कारपोरेशन श्यामसुंदर सोनी,सहायक क्षेत्रीय निर्देशक सीएम पांडेय,क्लस्टर प्रभारी मनीषा अग्रवाल,डीएवी जेंजरा प्राचार्य राज रेखा शुक्ला की सहयोगी भूमिका सराहनीय रही।

खेल समापन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई जिसमें प्रमुखता छत्तीसगढ़ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया,मुख्य अतिथि एवं डीआरओ ने खेल प्रतियोगिता का समापन करते हुए सभी जिलों के प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए अपने उद्बोधन के माध्यम से बताया कि खेल को खिलाड़ी भावना से खेलना चाहिए खेल से हमारे मानसिक शारीरिक बौद्धिक सर्वांगीण गुणों का विकास होता है यह एक ऐसा समय होता है जो हमें अपने कार्यों को और गति प्रदान करने व समृद्ध बनाने में मदद करता है। क्लस्टर लेवल के इस खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में डीएवी पब्लिक स्कूल जेंजरा के समस्त शिक्षकीय स्टाफ,पीएससी,थाना कटघोरा एवं मीडिया विशेष योगदान रहा।
