मध्य प्रदेश :–‘ 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर है। लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त 13 मई 2026 को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव नरसिंहपुर के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंगवानी से बहनों के खाते में 36वीं किस्त के 1500-1500 रुपए जारी करेंगे।
इससे पहले 12 अप्रैल 2026 को सीहोर जिले के आष्टा से लाड़ली बहनों के खाते में 35वीं किस्त के लिए 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई थी। योजना में अब तक 54 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बहनों को दी जा चुकी है।
योजना में अब तक क्या हुआ
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1500-1500 रुपए दिए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। यह राशि सीधे महिला के आधार लिंक्ड बैंक खाते (DBT) में जमा की जाती है। योजना की शुरुआत मई 2023 में की गई थी। 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। योजना की शुरुआत में 1000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपये और नवंबर 2025 से 1500 रुपए कर दिया गया है।
लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम
लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें।
दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
