रीवा /कलेक्ट्रेट के सामने रीवा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान अंतर्गत लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक कर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को समझाइश देते हुए बताया गया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही भी की जाएंगी इस दौरान आईजी रीवा एवं डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट वितरित कर सतत प्रयोग करने की सलाह दी गई लोगों को हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताया गया
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप तिवारी चल रहे अभियान में यातायात पुलिस के साथ सहभागी बनने अपील की हेलमेट लगाकर चलने वाले लोगों को पुलिस अधीक्षक रीवा लगातार सड़क दुर्घटनाओं से हो रही मृत्यु दर में कमी नियंत्रण एवं अपेक्षित कमी लाए जाने हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें जन जागरूकता महत्वपूर्ण हैं लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा छात्र-छात्राओं,स्वयंसेवी संस्थाओं नुक्कड़ नाटक एवं अन्य माध्यमों से लगातार जागरूक किया जा रहा है ।