मेरठ:– बाहर से लड़कियों को बुलाकर उनको रिसॉर्ट में रूकने वाले ग्राहकों को सौंपा जाता था। रिजॉर्ट के रजिस्टर में इन लड़कियों की कोई एंट्री तक नहीं होती थी। रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य पर गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि वह रिजॉर्ट में काम करने वाली लड़कियों पर भी बुरी नजर रखता था।
कर्मचारियों के साथ मारपीट करता था। उत्तराखंड में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को खौफनाक तरीके से अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी भाजपा के पूर्व मंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य की करतूतों की कहानी मेरठ की एक बहू ने बताई।मेरठ के सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली बहू ईशिता पुलकित के रिजॉर्ट में पहले काम करती थी।
ईशिता ने बताया कि वह पूर्व मंत्री के रिजॉर्ट में ढाई महीने मैनेजर थी। उनके पति रिजॉर्ट में ही काम करते थे। उन्हें कई बार परेशान किया तो वह अपने पति को लेकर वहां से खुद को बचाकर लौटीं। ईशिता ने बताया कि वनंत्रा रिजॉर्ट में नशे का कारोबार तो होता ही था इसी के साथ ही जिस्मफरोशी का भी ये अडडा था। यहां आने वाले ग्राहक स्पेशल सर्विस की डिमांड करते थे।
डिमांड पर लड़कियों को गेस्ट के कमरे में भेजा जाता था इन खास ग्राहकों की रजिस्टर में एंट्री नहीं होती थी। बताया कि रिजॉर्ट में जिन लड़कियों को स्पेशल सर्विस के लिए बुलाया जाता था, उनकी रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं होती थी। ईशिता ने बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों के लिए अलग कमरा बनाया हुआ था।