चमोली। उत्तराखंंड के चमाेली जिले के थराली इलाके में शनिवार सुबह तीन घराें में भूस्खलन की चपेट में आने से चार लाेगाें की मौत हाे गई और एक घायल हाे गया। भूस्खलन के कारण मलबे के नीचे पांच लाेग दब गए। इसमें 4 लाेगाें की मौत हाे गई। जबकि 12 वर्षीय घायल बच्चे काे अस्पताल में भर्ती कराया गया।थराली उप-कलेक्टर रवींद्र सिंह जुवंता ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों को मौके पर भेज दिया गया है।