Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ड्राई स्किन वालों के लिए अच्छी और फायदेमंद लेख, 4 चीजों से करें अपनी ड्राई स्किन को मॉश्चराइज…
    समाचार

    ड्राई स्किन वालों के लिए अच्छी और फायदेमंद लेख, 4 चीजों से करें अपनी ड्राई स्किन को मॉश्चराइज…

    By Tv 36 HindustanNovember 7, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सेहत : आ हम आपको इस लेख में उन चार चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल आप ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए कर सकती हैं।हम चाहते हैं कि हर दिन हर मौसम हम और हमारी त्वचा खिली-खिली नजर आए लेकिन ऐसा नहीं होता है। हमें अपनी स्किन और मौसम के अनुसार अपने प्रोडक्ट्स को बदलते रहना चाहिए। लेकिन अपनी त्वचा की देखभाल के लिए हम कई ऐसे घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है।

    सर्दियों में हमारी त्वचा रूखी हो जाती है लेकिन अगर आपकी त्वचा ही ड्राई है तो यह बड़ी समस्या है। सर्दियों में अपनी रूखी त्वचा की देखभाल करने के लिए आप कुछ घरेलु नुस्खों को भी आजमा सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल आप कर सकती हैं।

    एलोवेरा जेल

    समस्या चाहे स्किन की हो या सेहत की एलोवेरा कई रूपों में हमारे लिए फायदेमंद होता है। एलोवेरा हमारे चेहरे से गंदगी हटाने के साथ-साथ दाने-मुंहासों को कम करता है और नमी को बनाए रखता है। ड्राई स्किन पर एलोवेरा जेल मॉइस्चराइजर का काम करता है जिसकी मदद से आपकी स्किन रूखी नहीं पड़ती और सॉफ्ट नजर आती है। ऐसा नहीं है कि यह केवल ड्राई स्किन के लिए ही है, किसी भी तरह की स्किन पर एलोवेरा जेल उपयोग किया जा सकता है। आप रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

    मलाई

    अगर आप अपनी स्किन को नैचुरली मॉइस्चराइज करना चाहती है तो उसके लिए सबसे अच्छा तरीका है की आप मलाई का उपयोग करें। अगर आप 5-10 मिनट के लिए भी अपने चेहरे पर मलाई लगाकर रखती हैं तो आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा कोमल नजर आती है। मलाई में मौजूद लैक्टिक एसिड हमारी स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। आप हफ्ते में तीन दिन इसे लगा सकती हैं।(फ्लॉलेस स्किन के लिए मलाई का इस्तेमाल)

    नारियल का तेल

    त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। रात को सोने से पहले तेल से अपने चेहरे की मसाज करें और फिर ऐसे ही रहने दे। नारियल का तेल लगाने से आपके चेहरे के दाग भी साफ होंगे और निखार के साथ-साथ चमकती त्वचा भी मिलेगी।आप रोज सोने से पहले भी तेल लगा सकती हैं और हफ्ते में दो से तीन दिन भी। अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ड्राई है तो आप चेहरा धोने के बाद थोड़ा सा तेल लगा सकती है।

    शहद

    शहद खाने के साथ-साथ हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। ड्राई स्किन के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को निखारने के साथ-साथ एक नेचुरल चमक भी देता है। शहद को चेहरे पर लगाने में समय नहीं लगता है तो आप जब चाहें शहद को लगा सकती हैं। लेकिन कोशिश करें की किसी भी नुस्खे को हफ्ते में दो से तीन दिन बार ही लगाएं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleSI परीक्षा स्थगित होने के बाद से कैंडिडेट्स नाराज, काले कपड़े पहनकर धरने पर बैठे, बोले…
    Next Article बीजेपी पर कांग्रेस ने कसा तंज,आदिवासियों को 32 प्रतिशत का आरक्षण दिलवा कर रहेंगे,मंत्री कवासी लखमा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    घर में सात घोड़ो की तस्वीर लगाते हुए न करें ये गलती, वास्तु गुरु से जानें सही दिशा और नियम…

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल…

    August 23, 2026

    ब्राह्मणों के अपमान पर रामदेव का बड़ा बयान, बोले- SC/ST के अपमान को गलत मानते हैं तो इन लोगों का अपमान भी संविधान के खिलाफ…

    August 23, 2026

    सावन का आखिरी सोमवार कल, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष उपाय…

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • घर में सात घोड़ो की तस्वीर लगाते हुए न करें ये गलती, वास्तु गुरु से जानें सही दिशा और नियम…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल…
    • ब्राह्मणों के अपमान पर रामदेव का बड़ा बयान, बोले- SC/ST के अपमान को गलत मानते हैं तो इन लोगों का अपमान भी संविधान के खिलाफ…
    • सावन का आखिरी सोमवार कल, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष उपाय…
    • सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?