रीवा :– जिले के गढ़ थाना अंतर्गत बरहट गांव में अपरा तफरी तब मच गई जब सायं 6 से 7 बजे के बीच घर के बिस्तर पर हंसती मुस्कुराती 10 माह की अबोध दुधमुंही बालिका बिस्तर से गायब हो जाती है घर में यत्र यत्र खोजबीन उपरांत नहीं मिलने पास पड़ोस में खोजबीन शुरू किया कहीं पता नहीं चलने पर आसपास जंगल झाड़ी में भी देख हताश निराश परिजन थाने पहुंचते हैं जहां गुमशुदी की सूचना दर्ज करते चौखट पर बच्ची के वापस आने का हतास निराश इंतजार करने लगते हैं।
थाना प्रभारी गढ़ विनोद कुमार सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को बारदात की जानकारी से अवगत कराया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मामले की गंभीरता देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में पुलिस फॉरेस्ट की संयुक्त टीमें गठित नाकाबंदी कर सघन सर्चिंग अभियान शुरू किया गया डॉग स्कर्ट के साथ पूरे गांव में घर-घर तलाशी सहित आने जाने वालों पर नजर रखना निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह स्वयं मौके पर पहुंचकर मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से निरीक्षण करते हुए अबोध को त्रिदेव निश्चय से खोज निकालने का संकल्प दिलाया।
पूरे मामले में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। बच्ची बिस्तर से कहां लापता हो सकती है पुलिस के अथक प्रयास से चौथे दिन जंगल से चरवाहों के माध्यम सूर्योदय होते ही खबर आई बच्ची एकांत जंगल में हंसते हुए कटीली झाड़ियां के मध्य पड़ी है खबर पाते ही खुशी से झूमते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने खुशी से चिल्लाया सिद्धि मिल गई पुलिस परिजनों के लिए सिद्धि मिली बच्ची के लिए नाम। पूरे क्षेत्र में गम के सन्नाटे में हर्ष व्याप्त हो गया बच्ची के मिलते ही तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां स्वास्थ्य परीक्षण जारी है।दरवाजे की चौखट पर बैठी चिकती पुकारती मांकर बच्ची के आने का इंतजार कर रही है स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत बच्ची परिजनों को सुपुर्द कर दी जाएगी। पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अपहरणकर्ताओं तब पुलिस के हाथ पहुंच जाएंगे। पुलिस की मदद के लिए सतना से डॉग स्क्वॉयड भी बुलाया गया था।पुलिस हर पहलू पर नजर रखते हुए जांच करने में जुटी हुई है
एसपी विवेक सिंह और एडिशनल एसपी विवेक लाल भी मौजूद।पूरा अमला मौके पर बच्चे की छानबीन के लिए मौजूद है
बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अब काफी चिंतित हैं
ग्रामीणों ने बताया कि गढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात होना तो आम बात हो चुकी है। अब बच्ची के गायब होने का मामला भी सामने आया है। ऐसे में स्थानीय लोग अपने नवजात और मासूम बच्चों की सुरक्षा आशंकित है जल्द ही मामले पर खुलासा किया जाएगा।
विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक रीवा
