
अनुसूचित जनजाति कार्य मंत्रालय की केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह 26 मार्च 2022 को प्रातः 10ः15 बजे सूरजपुर जिले के रामानुजनगर से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11ः30 बजे राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर पहुंचेंगी। श्रीमती सिंह यहां आयोजित संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पश्चात अपराह्न 3 बजे सूरजपुर जिले के रामानुजनगर के लिए प्रस्थान करेंगी।