Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षान्त समारोह आज राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके करेंगी अध्यक्षता
    छत्तीसगढ

    संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षान्त समारोह आज राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके करेंगी अध्यक्षता

    By Tv 36 HindustanMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अरमान रज़ा सरगुज़ा

    संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षान्त समारोह 26 मार्च 2022 को प्रातः11ः30 बजे से राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में आयोजित है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके करेंगी। अतिविशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे। दीक्षान्त भाषण मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष श्री गिरीश पंकज देंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत एवं महापौर डॉ अजय तिर्की होंगे। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अतिथि होंगे।
    पहले दीक्षांत समारोह में वर्ष 2010 से 2020 तक के स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के अंतिम वर्ष में मेरिट में आने वाले 360 में से 232 छात्रों ने पंजीयन कराया है। पीएचडी के 76 में से 14 को उपाधि देनी थी जिसमे से 6 ने पंजीयन कराया है। दीक्षान्त समारोह में भित्तिकला हेतु स्व सुंदरी बाई व जैव विविधता हेतु वृक्षमित्र स्व ओपी अग्रवाल को मानद उपाधि राज्यपाल के हांथो प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर दीक्षांत शोभायात्रा, राष्ट्रगान, कुलगीत गान, दीक्षांत यात्रा प्रस्थान आदि कार्यक्रम होंगे।
    ड्रेस के लिए कुर्ता-पायजामा व साड़ी निर्धारित- दीक्षांत समारोह में पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस निर्धारित किया गया है। पुरुष पायजामा-कुर्ता, जैकेट व गमछा तथा महिलाएं कोसे की साड़ी व गमछा के साथ उपस्थित होंगे।
    विश्वविद्यालय सहित विद्यार्थी भी दीक्षांत समारोह को लेकर उत्साहित है। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावक भी शामिल होंगे। ऑडियोरियम में सीमित स्थान होने के कारण पास में ही पंडाल में बैठक व्यवस्था की गई है जहां एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। पहले इसका नाम सरगुजा विश्वविद्यालय था। पहला पास आउठ बैच 2010 में हुआ था।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह का दौरा कार्यक्रम
    Next Article आज राज्य स्तरीय शैक्षिक मड़ई का शिक्षामंत्री द्वारा किया जायेगा शुभारंभ……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दूरस्थ अंचलों में माताओं का सहारा बन रही ये योजना…

    September 22, 2026

    डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का का ये नया अध्याय…

    September 22, 2026

    भारत ने जीता पहला ये पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास…

    September 22, 2026

    मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दूरस्थ अंचलों में माताओं का सहारा बन रही ये योजना…
    • डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का का ये नया अध्याय…
    • भारत ने जीता पहला ये पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास…
    • मशरूम कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजा…
    • अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?