Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दलित वोट के लिए ‘महासंग्राम’15 महापुरुषों के सहारे BJP की घेराबंदी, आखिर क्या अखिलेश का PDA रथ पाएगा भगवा दल…
    यूपी

    दलित वोट के लिए ‘महासंग्राम’15 महापुरुषों के सहारे BJP की घेराबंदी, आखिर क्या अखिलेश का PDA रथ पाएगा भगवा दल…

    By Tv36 HindustanFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश :– विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय शेष है, लेकिन लखनऊ के सियासी गलियारों में बिसात बिछनी शुरू हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति का मिजाज बदल दिया है, जिससे अब ‘सत्ता के सेमीफाइनल’ की तैयारी और भी आक्रामक हो गई है।
    इस बार मुकाबला सिर्फ विकास के दावों पर नहीं, बल्कि जातियों के गणित और नए राजनीतिक कोड्स के बीच है। एक तरफ अखिलेश यादव का आजमाया हुआ PDA फॉर्मूला है तो दूसरी तरफ भाजपा का जवाबी D प्लान।

    अखिलेश का PDA और 2024 की संजीवनी
    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी ‘PDA’ के जरिए भाजपा के हिंदुत्व कार्ड को कड़ी चुनौती दी है। 2017 और 2022 में पिछड़ी जातियों और दलितों का एक बड़ा हिस्सा भाजपा के पाले में चला गया था, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों में सपा ने इसी वर्ग में सेंधमारी कर 37 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया। अखिलेश अब इसी फॉर्मूले को 2027 के लिए अपना ‘ब्रह्मास्त्र’ मान रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार जानबूझकर मतदाता सूची से PDA वर्गों के नाम हटा रही है, जिसे लेकर वह अभी से आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं।

    भाजपा का ‘D’ प्लान : दलितों की घर वापसी की रणनीति
    लोकसभा चुनावों में दलित वोट बैंक के छिटकने से भाजपा सतर्क हो गई है। अखिलेश के PDA की काट के लिए भाजपा ने अपना विशेष ‘D’ यानी ‘दलित’ प्लान तैयार किया है। भाजपा का मानना है कि सत्ता की सीढ़ी दलितों के समर्थन के बिना नहीं चढ़ी जा सकती। इस रणनीति के तहत भाजपा ने 15 प्रमुख दलित महापुरुषों का एक विशेष कैलेंडर तैयार किया है। पार्टी पूरे साल संत रविदास से लेकर मान्यवर कांशीराम तक की जयंती और पुण्यतिथि पर बड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके जरिए भाजपा दलित समाज के बीच यह संदेश देना चाहती है कि वह उनकी सांस्कृतिक और वैचारिक विरासत की असली संरक्षक है। योगी सरकार की योजनाओं को सीधे दलित बस्तियों तक पहुंचाने के लिए ‘माइक्रो-मैनेजमेंट’ पर काम शुरू हो चुका है।

    Post Views: 605

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहोलिका दहन की अग्नि में उपले डालने के पीछे असली रहस्य ये है जानिए वजह…
    Next Article आज का राशिफल वृषभ सहित इन राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को दिये इतने- इतने लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपएकी आर्थिक सहायता राशि की घोषणा…

    April 15, 2026

    सक्ती वेदांत प्लांट हादसा; अब तक इतने मजदूरों की हो गई मौत; 34 घायल, झारखंड से लेकर रायपुर तक पसरा मातम…

    April 15, 2026

    इम्युनिटी बढ़ाने वाला देसी सुपरफूड, घर पर बनाएं रागी-सहजन के लड्डू; नोट करें ले रेसिपी…

    April 15, 2026

    भारत हिंदू राष्ट्र नहीं; सुप्रीम कोर्ट के इन जस्टिस की बड़ी दलील, इन्होंने संविधान का दिया हवाला…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को दिये इतने- इतने लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपएकी आर्थिक सहायता राशि की घोषणा…
    • सक्ती वेदांत प्लांट हादसा; अब तक इतने मजदूरों की हो गई मौत; 34 घायल, झारखंड से लेकर रायपुर तक पसरा मातम…
    • इम्युनिटी बढ़ाने वाला देसी सुपरफूड, घर पर बनाएं रागी-सहजन के लड्डू; नोट करें ले रेसिपी…
    • भारत हिंदू राष्ट्र नहीं; सुप्रीम कोर्ट के इन जस्टिस की बड़ी दलील, इन्होंने संविधान का दिया हवाला…
    • CM हाउस में BJP कोर ग्रुप की पहली बैठक शुरू; UCC-महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बड़ा प्लान तैयार कई घंटों तक चला मंथन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?