कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज के परला बिट में 40 हाथियों का दल अलग-अलग घूम रहा है जबकि पसान रेंज के सेमरहा में भी 9 हाथी मौजूद हैं। पूर्व के अनुभवों को देखते हुए तथा उत्पात की संभावना के मद्देनजर वन अमला सतर्क है।
विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लगातार हाथियों की निगरानी में जुटे हुए हैं तथा आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को सावधान किया जा रहा है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि वे जंगल से दूरी बनाए रखें, जहां वन अमला सतर्क है वहीं बड़ी संख्या में क्षेत्र में हाथियों के घूमने से ग्रामीण दहशतजदा हैं।