Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ प्रजाति का बटरफ्लाई चमगादड़ मिला
    छत्तीसगढ

    कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ प्रजाति का बटरफ्लाई चमगादड़ मिला

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जगदलपुर । बस्तर जिला वन संपदा से समृद्ध है। यहां कई प्रजाति के पशु-पक्षी निवास करते हैं। वहीं हाल ही में जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ प्रजाति का चमगादड़ मिला है। इसका रंग नारंगी है और पंखों पर नारंगी-काले रंग के धब्बे हैं। यह चमगादड़ एक केले के पेड़ के नीचे घोसला बनाकर रह रहा था।

    खास बात यह है कि देश में अब तक तीन बार ही चमगादड़ की यह प्रजाति मिली है। इसके मुंह में 38 दांत हैं और इसे इसकी खूबसूरती के चलते इसे बटरफ्लाई चमगादड़ के तौर पर भी जाना जाता है।बस्तर की कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान कई दुर्लभ जीव-जंतु मिलने के लिए प्रसिद्ध है। अब अपनी तरह के इस अनोखे चमगादड़ के मिलने को वन विभाग बड़ी उपलब्धि मान रहा है।

    ऐसा लगता है कि किसी ने बेहद ही खूबसूरती के साथ इसे पेंट किया है। फिलहाल यह अनोखा जीव आकर्षण के केंद्र में है। इसे विलुप्तप्राय श्रेणी में रखा गया है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में करीब 200 प्रजातियों के पक्षियों के पाए जाने के प्रमाण मिले हैं।

    इसका वैज्ञानिक नाम “केरीवोला पिक्टा” है, बताया जाता है कि यह ज्यादातर सूखे इलाकों या ट्रीहाउस में पाए जाते हैं। इनका वजन मात्र 5 ग्राम होता है, 38 दांत वाला यह चमगादड़ सिर्फ कीड़े मकोड़े खाता है, चमगादड़ो की यह प्रजाति भारत और चीन समेत कुछ एशियाई राज्य में पाई जाती है।नेशनल पार्क के संचालक और डीएफओ गणवीर धम्मशील ने बताया कि पार्क में दिखने वाली दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों इसके अलावा वन्य जीवों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार विभाग प्रयास करता आया है।

    चमगादड़ की ‘केरिवोला पिक्टा’ यह प्रजाति नेशनल पार्क में दिखना पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। निश्चित तौर पर इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

    डीएफओ धम्मशील ने बताया कि, पक्षियों पर शोध कर रहे हैं वैज्ञानिको के सहयोग से पता लगाया जा रहा है कि इन चमगादड़ो को किस तरह का वातावरण पसंद है और यह खाते क्या है और इनके संख्या में बढ़ोतरी हो और प्रजनन के लिए इन्हें किस तरह का माहौल और वातावरण उपलब्ध हो इसकी भी जानकारी ली जा रही है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपरला बिट में अलग-अलग घूम रहा 40 हाथियों का दल
    Next Article छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी के रूप में विख्यात जगह को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…

    June 11, 2026

    गलत दिशा रखा चूल्हा बना देगा आपको कंगाल, जानिए इसकी वजह और शुभ दिशा…

    June 11, 2026

    गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं ज़रूर जानिए इसके फायदे और ये नुकसान…

    June 11, 2026

    TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया …

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…
    • गलत दिशा रखा चूल्हा बना देगा आपको कंगाल, जानिए इसकी वजह और शुभ दिशा…
    • गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं ज़रूर जानिए इसके फायदे और ये नुकसान…
    • TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया …
    • मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?