नई दिल्ली: – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और अब यह मैच निर्णायक बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका लेकर आया है।
पहला मैच रद्द दूसरे-तीसरे में जबरदस्त टक्कर:
सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज कर बढ़त बनाई, लेकिन तीसरे मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए जीत हासिल की और सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया। अब गोल्ड कोस्ट में दोनों टीमों की नजरें 2-1 की बढ़त पर होंगी।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 रिकॉर्ड:
टी20 इंटरनेशनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया पहली बार 2007 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आए थे। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 21 मैच जीते, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI
टीम इंडिया:
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
ऑस्ट्रेलिया:
मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहैनमन
सीरीज का रोमांच चरम पर:
दोनों ही टीमों के खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं और गोल्ड कोस्ट का मैदान एक और धमाकेदार मुकाबले का गवाह बनने को तैयार है। जहां भारत अपनी लय बरकरार रखना चाहेगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया घरेलू मैदान पर बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम करने की ओर कदम बढ़ाना चाहेगा।
कब और कहां होगा IND vs AUS का मुकाबला:
मैच: चौथा टी20 इंटरनेशनल
तारीख: गुरुवार, 6 नवंबर 2025
स्थान: गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया
टॉस समय: दोपहर 1:15 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैच शुरू: दोपहर 1:45 बजे से
