Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पैंगबर मोहम्मद को लेकर फिर शुरू हुआ भारी विवाद, नरसिंहानंद के लिए ओवैसी ने की ये बड़ी मांग…
    समाचार

    पैंगबर मोहम्मद को लेकर फिर शुरू हुआ भारी विवाद, नरसिंहानंद के लिए ओवैसी ने की ये बड़ी मांग…

    By Tv 36 HindustanOctober 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद के कमिश्नर सीवी आनंद से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ नफरत भरे भाषण के लिए मामला दर्ज करने का आग्रह किया गया है। उन पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर नफरत भरे भाषण देने और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का आरोप लगाया गया है।

    कमिश्नर सीवी आनंद से मिलने से पहले ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट भी की। इस पोस्ट में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणियों को “निंदनीय, अपमानजनक, गंदी और अप्रिय” बताया। ओवैसी ने कहा कि आज एआईएमआईएम की ओर से मैंने हैदराबाद के कमिश्नर सीवी आनंद से मुलाकात की और उन्हें एक लिखित ज्ञापन दिया है। जिसमें हमने सीपी हैदराबाद से मांग की है कि यति नरसिंहानंद जो गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के पुजारी भी हैं, ने अपने वीडियो में पैगंबर मोहम्मद के बारे में बेतुकी और अपमानजनक टिप्पणी की है। नरसिंहानंद को गिरफ्तार किया जाना चाहिए’

    उन्होंने आगे कहा कि यति नरसिंहानंद को उनके भाषण के लिए पहले भी गिरफ्तार किया गया था और उनकी जमानत की एक शर्त यह है कि वे दोबारा ऐसी बातें नहीं बोलेंगे। इसलिए हमारी पहली मांग है कि उनकी जमानत को खारिज किया जाए। उनके खिलाफ न केवल मामला दर्ज किया जाना चाहिए बल्कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जाना चाहिए।”

    ओवैसी ने कहा कि “हमें उम्मीद है कि तत्काल कार्रवाई की जाएगी और हैदराबाद के पुलिस आयुक्त को हमारे प्रतिनिधित्व पर, साइबर सेल के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को यह मामला दर्ज करने का आदेश भेजा गया है और हमने उनसे यह भी अनुरोध किया है कि इस व्यक्ति द्वारा हमारे पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा को सभी सोशल मीडिया मंच से हटा दिया जाए।”

    और क्या बोले ओवैसी?
    हैदराबाद सांसद ने आगे कहा कि यति नरसिंहानंद के एक दोस्त का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पैगंबर का पुतला जलाने की बात कही गई है। वे देश में अशांति पैदा करना चाहते हैं। महाराष्ट्र में भी इसी तरह की टिप्पणियां की गईं। वे लोग देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। साथ ही कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। इस्लाम में भगवान की कोई छवि नहीं है और वे लोग पुतला जलाने की बात कर रहे हैं। हम पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग करते हैं। इससे देश के 19 करोड़ मुस्लिमों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

    कौन हैं नरसिंहानंद सरस्वती?
    यति नरसिंहानंद गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत हैं जो हमेशा अपने बयानों के कारण विवादों में रहते हैं। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पैगंबर मोहम्मद और कुरान को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। जिसके बाद शनिवार को हैदराबाद में उनकी टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं, इस कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।

    Post Views: 590

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिना ट्यूशन के भी बेहतर रिजल्ट्स लाएंगे आपके बच्चे, बशर्ते आप ‘इन’ टिप्स पर करें गौर…
    Next Article भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने दी किसानों को सौगात, इतने सोलर पार्क किए देश को समर्पित…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; इतने सितंबर तक करें आवेदन…

    August 26, 2026

    आज मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट…

    August 26, 2026

    बुधवार के अचूक उपाय गणेश जी को चढ़ाएं दूर्वा, इन उपायों से दूर होंगी जीवन की बाधाएं…

    August 26, 2026

    कोरबा में आवास फर्जीवाड़ा 48 फर्जी हितग्राहियों के नाम राशि जारी सचिव नविता दुबे निलंबित

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; इतने सितंबर तक करें आवेदन…
    • आज मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट…
    • बुधवार के अचूक उपाय गणेश जी को चढ़ाएं दूर्वा, इन उपायों से दूर होंगी जीवन की बाधाएं…
    • कोरबा में आवास फर्जीवाड़ा 48 फर्जी हितग्राहियों के नाम राशि जारी सचिव नविता दुबे निलंबित
    • आज इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा फायदा, धन और करियर में बनेंगे नए योग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?