
कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम रकजकम्मा में मेंदिनांक 25.03.2022 को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा कोरबा के दिशानिर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में निरीक्षक नवीन देवांगन थाना प्रभारी कटघोरा के नेतृत्व में गठित टीम के हमराह उप निरीक्षक आर एल डहरिया आरक्षक शिवशंकर, कुमार टंडन, दुलेश्वर कंवर के साथ ग्राम रजकम्मा पहुचकर ग्राम पंचायत रजकम्मा तथा ढेलवाडीह में पंच सरपंच आम नागरिकों तथा स्कूल शिक्षक शिक्षिकाओं विद्यार्थियों के साथ ग्राम सभा चलित थाना आयोजित किया।
युक्त जागरूकता शिविर जिसमें मोबाइल से ठगी फ्राड व्यक्तियों के घटना करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया,यातायात संबधी भी जानकारी दिया गया नियम का पालन करने सुझाव दिया गया, गांव में मादक पदार्थों के सेवन अवैध शराब बनाने बेचने के संबंध में रोकथाम हेतु सुझाव दिया गया। बच्चों को मोटर सायकल नहीं चलाने के संबंध में सूझाव दिया गया। आम नागरिकों को समस्या सुना गया,जिनके बीच बन रहे फोरलेन से छड़ गिट्टी सीमेंट की वजह से आने जाने में परेशानी होने की समस्या सम्बंधी शिकायत पर मौके पर समझाकर सुलझाया गया। आवेदिका दशमती यादव रजकम्मा के सामान्य शिकायत का निराकरण किया गया है, ग्रामीणों के द्वारा स्कूल एवं पंचायत भवन के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा रात्रि में नशापान करने की शिकायत करने पर सतत गश्त, पेट्रोलिंग एवं निगरानी रखने का आश्वासन दिया गया।