
हरदीबाजार :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी (धतुरा) में छात्राओं को सरस्वती सायकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। सायकल वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चंद्रहास राठौर ,सैय्यद कलाम ,
प्रचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी (धतुरा) में दूरदराज से छात्राएं अध्ययन हेतु आते हैं और उनको शासन द्वारा साइकल प्रदान किया गया। यह निश्चित ही उनके लिए लाभदायक होगी। विधायक प्रतिनिधि चन्दहास राठौर ने छात्राओं को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के दीपक लहरे ,एम. के.लहीमोर. संजय साथी . सैय्यद कलाम ने कहा की ग्रामीण छात्राओं को शिक्षा की मूलभूत धारा से जोड़ने के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे सरस्वती सायकल योजना से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के बालिकाओं को स्कूल आने में बहुत ही लाभप्रद होता है तथा उनकी समय की भी बचत होती है। सभी छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा की सभी अच्छे से अध्ययन कर अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं गांव का नाम रोशन करें।

रिपोर्टर :-अभिषेक तिवारी