अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में एक प्लेन क्रैश हुआ है. नॉर्थ कैरोलीना के एशविले में में एक छोटा प्लेन हाईवे से टकराकर क्रैश हो गया. इस भयावह हादसे के बाद इंटरस्टेट हाईवे I-26 पर ट्रैफिक जाम हो गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया है कि सड़क से टकराते ही विमान में आग लग गई. . हादसे के बाद इमरजेंसी टीम और अन्य एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंची. विमान में सवार यात्रियों और हताहतों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है.
