नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बीते 4 दिन से फरार चल रहा था। नोएडा पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। बता दें कि नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला से गाली-गलौच करने के मामले में पुलिस श्रीकांत की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मंगलवार को श्रीकांत की पत्नी को दोबारा हिरासत में लिया था। इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस ने श्रीकांत की पत्नी से 24 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की थी