वॉट्सएप (WhatsApp) का प्राइवेसी फीचर गैरकानूनी हो जाएगा. यही वजह है कि वॉट्सएप ने सर्विस बंद करने की धमकी दी है.दरअसल, ब्रिटिश सरकार गैरकानूनी कंटेंट पर रोक लगाने के लिए ऑनलाइन सेफ्टी बिल पेश कर रही है. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यह ऑनलाइन सेफ्टी बिल पेश किया था. इसमें चाइल्ड सेक्सुअल और टेररिज्म जैसे कंटेंट पर लगाम लगाने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं.
वॉट्सएप का कहना है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे फीचर के साथ कंटेंट को स्कैन किया जाना संभव नहीं है.वॉट्सएप के हेड विल कैथकार्ट के मुताबिक कंपनी ऑनलाइन सेफ्टी बिल के तहत प्राइवेसी फीचर्स खत्म करने के बजाय ब्रिटेन में सर्विस बंद करना पसंद करेगी. अगर सरकार एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे प्राइवेसी फीचर्स को कम करने के लिए दबाव बनाती है तो इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ब्रिटेन में सर्विस नहीं देगा.