कोरबा/ जिले के बांकीमोंगरा निवासी पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमे उल्लेखित किया गया दोस्त के साथ घर पर आए उसके दोस्त राहुल शर्मा से परिचय होने के बाद पीड़िता को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बांकीमोंगरा निवासी राहुल शर्मा ने कटघोरा में पिलाया और जिसके बाद चक्कर आने पर मुझे घर छोड़ने की बात कहकर अपनी मोटर सायकल में ढेलवाडीह के जंगल मे ले गया और जबरजस्ती उसके साथ बलात्कार किया। राहुल शर्मा द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो फ़ोटो अपने मोबाइल में बना लिया सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 2021 से 2024 तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग,विसाखापट्टनम ले जाकर बलात्कार किया तथा पीड़िता से लगभग 3 लाख 75 हज़ार भी ले चुका है। माता पिता बांकीमोंगरा में ही शादी तय कर दी जिसके बाद राहुल शर्मा द्वारा लड़के को बुला लड़की का वीडियो व फ़ोटो दिखाकर शादी तुड़वा दिया पीड़िता एवं उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कटघोरा थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान,नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कटघोरा निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी ग्राम सुलेसा,बगीचा जिला जशपुर से किया गया। आरोपी राहुल शर्मा को न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।
