नई दिल्ली:-;मनुष्य की हथेली में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, सूर्य रेखा, भाग्य रेखा समेत तमाम तरह की रेखाएं मौजूद होती हैं जिससे किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि हाथ में वो कौन सी रेखाएं और शुभ चिन्ह हैं जिनसे आप किसी की भी आर्थिक स्थिति का काफी हद तक अंदाजा लगा सकते हैं।
हथेली में यदि सूर्य रेखा स्पष्ट और गहरी है तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में खूब प्रसिद्धि भी हासिल करता है। बता दें यह रेखा अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) के नीचे से शुरू होकर नीचे की ओर जाती है।
यदि भाग्य रेखा या कोई अन्य छोटी रेखा मस्तिष्क रेखा को छूती है और सूर्य रेखा से जाकर जुड़ जाती है, तो ऐसा व्यक्ति जीवन में अपार धन और समृद्धि प्राप्त करता है।
यदि हाथ में मजबूत भाग्य रेखा है तो ये भी आर्थिक सफलता मिलने के संकेत देती है। ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब पैसा और यश प्राप्त करता है।
यदि हाथ में भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा और सूर्य रेखा एक साथ मिलकर त्रिकोण बनाती हैं, तो यह मजबूत धन योग को दर्शाता है। ऐसे लोग लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं और बड़े व्यापारी बनते हैं।
यदि हथेली में शुक्र और चंद्र पर्वत मजबूत स्थिति में है तो व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती।
