सतना
मध्य प्रदेश के सतना से इंदौर जाने वाली बस के को जिसने भी देखा वह एक मिनट तक बस को देखता ही रह गया। कोई ये देखकर हंसने लगा तो कोई दूसरा उसका वीडियो बनाने लगा। इस बस के मालिक भाजपा नेता सतीश सुखेजा हैं। मामले में मालिक ने थाने में इसकी शिकायत की है।मामला रविवार रात सतना बस स्टैंड का है। दरअसल सतना से इंदौर जाने के लिए सुखेजा ट्रेवल्स की एक बस खड़ी थी।
बस के विंड स्क्रीन पर लगी एलईडी इमेज पर बस कंपनी के नाम और बस के दूरी के बजाय बस मालिक के सरनेम के साथ भद्दी गाली डिस्प्ले हो रही थी।गाली के साथ लिखा सुखेजा शब्द पट्टी के तौर पर लगातार चल रहा था। इसका पता न तो बस में बैठे ड्राइवर को था न ही आफिस में स्टाफ को। जब स्टैंड पर बस चर्चा का विषय बन गई तो फौरन बस मालिक ने डिस्प्ले बंद करवा दिया।
मामला पहुंचा पुलिस के पासबस के डिस्प्ले में गाली प्रदर्शित होने की वजह किसी की शरारत थी या मालिक को बदनाम करने की सोची समझी साजिश, इसका पता नहीं चल सका। बस मालिक सतीश सुखेजा ने कोलगवां थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आशंका जताई है कि ये उसके एक पुराने कर्मचारी (कंडक्टर) की शरारत हो सकती है।