मुंबई । शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को लोगों ने खासा पसंद किया था. हालांकि इस फिल्म में प्यार को फिजिकल एब्यूज की तरह दिखाने पर इसे विवादों का भी सामना करना पड़ा था. अब शाहिद कपूर ने नए बयान ने इन्हें और हवा दे दी है.
शाहिद के साथ हुआ शारीरिक शोषणमिड डे को दिए इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया कि वो बचपन में शारीरिक शोषण का शिकार हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने बचपन में शारीरिक शोषण देखा है. लेकिन ये एक बहुत ही साधारण लड़की और एक बहुत ही प्रतिभाशाली, आक्रामक, अशांत लड़के के बीच की प्रेम कहानी थी और इस तरह की चीजें हर दिन होती रहती हैं.’
