पिछले कुछ समय से अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी की काफी चर्चा हो रही है. कोई या तो इस फिल्म को देखने के बाद प्रशंसा करता नजर आ रहा है या तो इसकी जोरदार आलोचना कर रहा है. एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने ये फिल्म अपने हसबेंड शाहनवाज शेख संग देखी. वे इस फिल्म का सपोर्ट कर रही हैं जिसके लिए उन्हें और उनके पति को टारगेट किया जा रहा है. एक्ट्रेस ने अब इसपर रिएक्ट किया है.एक शख्स ने अदा शर्मा और साध्वी प्राची को टैग करते हुए सीधा देवोलीना भट्टाचार्जी पर निशाना साधा. शख्स ने कहा- ‘देवोलीना भट्टाचार्जी को बुलाया था क्या आपने इस फिल्म के लिए. विकीपीडिया कहता है कि इनके पति का नाम शाहनवाज शेख है.
शायद आपको पता ना हो. लव जिहाद की ऐसी की तैसी.’ देवोलीना भट्टाचार्जी ने जब ये ट्वीट देखा तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने इसपर रिएक्ट किया.टीवी की गोपी बहू ने शख्स को रिप्लाए करते हुए कहा- अरे खान साब मुझे बुलाने की जरूरत नहीं पड़ी. मैंने और मेरे हसबेंड ने पहले ही ये फिल्म देख ली है और हमें द केरल स्टोरी बहुत पसंद आई है. कभी आपने ट्रू इंडियन मुस्लिम नाम सुना है क्या? मेरा पति उन लोगों में से है जो गलत को गलत कहने की ताकत और हिम्मत दोनों रखता है.
देवोलीना भट्टाचार्जी को फिल्म काफी पसंद आई है. वे फिल्म और फिल्म की एक्ट्रेस अदा शर्मा का बचाव करती नजर आ रही हैं. उन्होंने अदा का बचाव करते हुए एक ट्रोल को लताड़ दिया. उन्होंने कहा- सी ग्रेड ट्रोलर्स की लिस्ट में एक और नाम. बुरखा पहनकर ब्रेनवाश कर के फातिमा आपा बनने के बाद उसके साथ जो जो हुआ उसी की वजह से 100 करोड़ की मूवी बनी. मुबारक हो. वैसे अदा तो इस फिल्म के साथ ए लिस्ट में आ गई. तुम्हारा क्या होगा. तुम तो ट्रोलर ही रहोगे.