गर्मियों के मौसम में गर्म चाय या कॉफी पीने का किसी का भी मन नहीं करता है। ऐसे में लोग चाहते हैं कि कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे उन्हें अंदर तक ठंडक का अहसास हो। तो आज हम आपको एक स्पेशल आयुर्वेदिक चाय के बारे में बताने जा रहे हैं इस आयुर्वेदिक चाय का सेवन करने से गर्मियों के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद मिलती है
कैसे बनाएं आयुर्वेदिक चायपानी – 1 गिलाससाबुत धनिया- 1 बड़ा चम्मचगुलाब की पंखुड़ियां – मुट्ठी भर (सूखी हुई)पुदीना के पत्तेकरी पत्ते – 7-10 पीसछोटी इलायची – 1 पीस (कूटी हुई)विधिसबसे पहले एक पैन में 1 गिलास पानी को अच्छे से गर्म कर लें।अब गर्म पानी में करी पत्ते , साबुत धनिया, गुलाब की पंखुड़ियां और अन्य सामान डालें।
सभी चीजों को पानी के साथ 5 से 7 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।जब सभी चीजें अच्छे से पक जाएं तो गैस को बंद कर दें।अब इसे एक गिलास में छानकर गुनगुना सर्व करें।आप एक नॉर्मल चाय की तरह की आयुर्वेदिक चाय का आनंद ले सकते हैं।
आयुर्वेदिक समर टी के फायदेपाचन संबंधी समस्याओं को करता है दूरआयुर्वेदिक समर टी में धनिया के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
धनिया के बीज मेटाबॉलिज्म में सुधार, हार्मोनल संतुलन और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। रेगुलर बेसिस पर आयुर्वेदिक चाय का सेवन करने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
बालों के लिए है बेहद फायदेमंदइसे बनाने के लिए पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। पुदीने के पत्ते बालों के झड़ने, शुगर के स्तर को कम करने और हीमोग्लोबिन में सुधार करने में मदद करता है। पुदीने के पत्ते एंटीडायबिटिक, एंटी-डायरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटी कार्सिनोजेनिक, एंटीहाइपरटेन्सिव जैसे कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से ठंडक दिलाने में मदद करता है।