Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लैंको का टेकओवर करेगा अडानी ग्रुप, बनेगा छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट…
    छत्तीसगढ

    लैंको का टेकओवर करेगा अडानी ग्रुप, बनेगा छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट…

    By Tv 36 HindustanAugust 27, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:- लैंको पावर प्लांट को जल्द ही अडानी ग्रुप टेकओवर करेगा. एनसीएलटी के आदेश के बाद से 4100 करोड़ रुपए में डील फाइनल हुई है. हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में 2 महीने का समय लगेगा. लैंको अमरकंटक की क्षमता फिलहाल 600 मेगावाट है.

    लंबे समय से लैंको अमरकंटक पावर प्लांट वित्तीय संकट से जूझ रहा है. इसके कारण ही 660×2 मेगावाट की दो इकाइयां निर्माणाधीन अवस्था में हैं. जिनका 60 से 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है. अडानी समूह द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद अधूरे इकाइयों के भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है. यदि ऐसा हुआ तो लैंको छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट बनेगा. इससे देश और प्रदेश को अतिरिक्त बिजली मिलेगी. साथ ही साथ रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे.

    2019 में लैंको को किया गया था दिवालिया घोषित : बैंक लोन के एनपीए होने से पहले सितंबर 2019 में एनसीएलटी में वाद दायर किया गया था. इसमें लैंको प्रबंधन ने कर्ज चुकाने से हाथ खड़े कर दिए थे. इस पर एनसीएलटी ने लैंको को दिवालिया घोषित कर दिया था. इस तरह से अडानी ने एनसीएलटी के जरिए बोली लगाकर पावर प्लांट का अधिग्रहण कर लिया है. इसे खरीदने रिलायंस पावर ने भी प्रयास किया था. तकनीकी स्टाफ को छोड़ मेनेजमेंट स्तर के सभी काम अब अडानी समूह द्वारा टेकओवर किया जाएगा.

    बनेगा दूसरा सबसे बड़ा बिजली उत्पादक संयंत्र : इसके साथ ही अडानी, एनटीपीसी के बाद छत्तीसगढ़ में दूसरा सबसे बड़ा बिजली उत्पादक समूह बनेगा. इसके साथ ही अडानी की छत्तीसगढ़ में यह तीसरी बिजनेस प्रापर्टी होगी. इससे पहले अडानी समूह ने तिल्दा स्थित जीएमआर पावर प्लांट का टेकओवर किया था.

    वर्तमान में लैंको अमरकंटक पावर प्लांट से 300×2 मेगावाट की दो इकाइयां संचालित हैं. लेकिन इन्हें फुल लोड पर नहीं चलाया जाता. मांग के अनुसार ही सीमित क्षमता पर उत्पादन किया जाता है.

    फिलहाल हरियाणा और मध्य प्रदेश के साथ है MOU :वर्तमान में लैंको में 600 मेगावाट की क्षमता से जितनी भी बिजली का उत्पादन होता है. यह मध्य प्रदेश और हरियाणा को भेजा जाता है. फिलहाल लैंको पावर प्लांट का दो राज्यों की सरकारों से एमओयू है. आने वाले समय में अधूरी इकाइयों के पूरा होने के बाद बिजली उत्पादन क्षमता में इजाफा होगा. तब यह पूरी तरह से पावर प्लांट प्रबंधन पर निर्भर होगा कि वह इस बिजली को कहां बेचना चाहती है. अधूरे इकाइयों के निर्माण को पूरा करने में कम से कम 2 साल का समय और लगेगा.

    लगभग 5000 नए रोजगार मिलेंगे : लैंको से फुल फ्लैश उत्पादन और अधूरी इकाइयों के पूरा होने के बाद रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. स्थानीय और तकनीकी कर्मचारियों, अधिकारियों को मिलाकर कम से कम 5000 लोगों को काम पर रखना होगा. मजदूर से लेकर ठेका कंपनी और अधिकारियों की जरूरत कंपनी को पड़ेगी. जो बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं और अनुभवी कर्मचारियों के लिए भी एक अच्छी खबर है.

    2 महीने का लगेगा समय : इस संबंध में लैंको अमरकंटक के जनसंपर्क अधिकारी दुष्यंत तिवारी ने बताया कि “हैदराबाद स्थित एनसीएलटी हैदराबाद बेंच से यह आदेश हुआ है. लैंको का अधिग्रहण अडानी समूह द्वारा किया जाएगा, जिन्हें 4100 करोड़ रुपए जमा करने को कहा गया है. जिसके बाद ही लैंको को टेकओवर होगा. इसमें फिलहाल 2 महीने का समय लगेगा. 2019 से ही मामला एनसीएलटी में चल रहा था. जिसका निर्णय अब आया है.

    Post Views: 635

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबदलापुर कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 10 साल पहले हुई हत्या का लिया था बदला…
    Next Article बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, अमेरिका की यह टेक दिग्गज कंपनी देगी 5-6 लाख भारतीयों को नौकरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक्शन मोड में CM मोहन, अचानक पहुंचे गेहूं खरीदी केंद्र, किसानों के साथ पी…

    April 30, 2026

    सीएम ने पेश किया महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव, विपक्ष ने किया जमकर…

    April 30, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान सीएम सायं सरकार की प्रतिबद्धता…

    April 30, 2026

    10वीं-12वीं के नतीजे जारी, वेबसाइट डाउन होने पर DigiLocker और SMS से अब ऐसे करें चेक…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक्शन मोड में CM मोहन, अचानक पहुंचे गेहूं खरीदी केंद्र, किसानों के साथ पी…
    • सीएम ने पेश किया महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव, विपक्ष ने किया जमकर…
    • अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान सीएम सायं सरकार की प्रतिबद्धता…
    • 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, वेबसाइट डाउन होने पर DigiLocker और SMS से अब ऐसे करें चेक…
    • विधानसभा में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, विशेष सत्र में जमकर हंगामा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?