Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 15 जून को समाप्त होगा अधिक मास, उससे पहले कर लें इस जगह की परिक्रमा मिलेगा बहुत पुण्य…
    समाचार

    15 जून को समाप्त होगा अधिक मास, उससे पहले कर लें इस जगह की परिक्रमा मिलेगा बहुत पुण्य…

    By Tv36 HindustanJune 7, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास को सांसारिक और मांगलिक कार्यों की तुलना में आध्यात्मिक साधना के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है। यही कारण है कि इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ संस्कार या नए व्यापार की शुरुआत जैसे शुभ कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है। हालांकि अधक मास अशुभ काल की श्रेणी में नहीं आता है, बल्कि इसे आत्मिक उन्नति और पुण्य अर्जित करने के विशेष अवसर के रूप में देखा जाता है।

    श्री हरि विष्णु को अधिक मास का स्वामी कहा जाता है, इसलिए इस दौरान उनकी उपासना की जाती है। भगवान विष्णु ने इस अतिरिक्त मास को अपना नाम ‘पुरुषोत्तम’ दिया था, इसलिए इसे पुरुषोतम कहा जाता है।
    जैसे अंग्रेजी कैलेंडर में लीप ईयर होता है, वैसे ही हिंदी कैलेंडर में अधिक मास यानी पूरे एक महीने का अधिक मास लगता है। साल 2026 में जेठ में दो महीने लगे है। हिंदू धर्म में त्योहार ऋतुओं के हिसाब से भी लगता है। अधिक मास इसलिए भी लगता है, क्योंकि पंचांग और ऋतुओं के बीच का तालमेल बना रहे। यदि अधिक मास न लगे, तो त्योहार और ऋतुओं के बीच का सामंजस्य बिगड़ जाएगा। जैसे कि, दीपावली और छठ जैसे पर्व सर्दियों की शुरुआत में पड़ते हैं, तो वहीं रामनवमी गर्मी के मौसम में और सावन का महीना वर्षा ऋतु में होता है। वसंत में बसंत पंचमी मनाई जाती है।
    एक चंद्र वर्ष 354 दिनों का होता है और सौर वर्ष 365 दिनों का। इस तरह से देखे, तो दोनों के बीच 11 दिनों का अंतर होता है और तीन साल में यह अंतर 33 दिनों का हो जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है।

    मलमास में परिक्रमा से मिलता है शुभ फल
    मलमास में ब्रज क्षेत्र की 84 कोस की परिक्रमा को अश्वमेध यज्ञ के बराबर फलदायी माना गया है। ब्रज भूमि के हर कोने में श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं की कहानियां बसती हैं। वाराह पुराण के अनुसार धरती पर मौजूद 66 अरब तीर्थ मलमास के दौरान ब्रज में निवास करते हैं। इसलिए इस दौरान ब्रज परिक्रमा का खास महत्व होता है और मोक्ष की प्राप्ति के द्वार खुलते हैं।

    अधिक मास में दान से मिलता है मोक्ष
    अधिकमास को दान, पुण्य और सेवा भाव का महीना भी कहा जाता है। सनातन धर्म के अनुसार इस दौरान अन्नदान, वस्त्रदान, गौसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और धार्मिक ग्रंथों का पाठ शुभ माना जाता है। कई लोग इस समय व्रत रखते हैं और नियमित रूप से विष्णु सहस्रनाम, भगवद्गीता या श्रीमद्भागवत का पाठ करते हैं। अधिक मास के दौरान कई परिवारों में रोजाना दीपदान और तुलसी पूजा भी किया जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में किए गए सत्कर्मों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है।

    मलमास में इन मंत्रों के जाप से मिलेगा सौभाग्य
    पौराणिक मान्यता के अनुसार पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करते हुए उनके पावन मंत्रों का जप करना चाहिए। इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मलमास में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए साधक को प्रतिदिन पूजा में तुलसी की माला से ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप श्रद्धा पूर्वक करना चाहिए।
    क्या है 33 मालपुओं के दान का महत्व
    सनातन परंपरा में 33 कोटि देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। यही कारण है कि पुरुषोत्तम मास में 33 मालपुआ बनाकर मंदिर में कुछ दश्रिणा के साथ दान किया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार मलमास में मालपुआ का यह दान भूमिदान के समान पुण्यदायी होता है। पुरुषोत्तम मास में मालपुआ का दान तब और भी ज्यादा शुभ और फलदायी हो जाता है, जब यह अधिक मास की एकादशी, द्वादशी, पूर्णिमा या फिर अमावस्या पर किया जाता है। मालपुआ को बनाने के बाद पहले इसे भगवान विष्णु को भोग चढ़ाएं।

    Post Views: 185

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article40 के बाद रहना है फिट, तो सीखें डेडलिफ्ट की सही तकनीक, जानिए 3 सबसे असरदार …
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    40 के बाद रहना है फिट, तो सीखें डेडलिफ्ट की सही तकनीक, जानिए 3 सबसे असरदार …

    June 7, 2026

    अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस पर विष्णु मनोहर ने पकाया 3,000 किलो तर्री पोहा, जानें ऐसे बनाया रिकॉर्ड…

    June 7, 2026

    पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, 22 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में टॉप पर…

    June 7, 2026

    खाद-बीज वितरण पर सीएम साय का बड़ा निर्देश, इन किसानों को मिलेगी प्राथमिकता…

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 15 जून को समाप्त होगा अधिक मास, उससे पहले कर लें इस जगह की परिक्रमा मिलेगा बहुत पुण्य…
    • 40 के बाद रहना है फिट, तो सीखें डेडलिफ्ट की सही तकनीक, जानिए 3 सबसे असरदार …
    • अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस पर विष्णु मनोहर ने पकाया 3,000 किलो तर्री पोहा, जानें ऐसे बनाया रिकॉर्ड…
    • पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, 22 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में टॉप पर…
    • खाद-बीज वितरण पर सीएम साय का बड़ा निर्देश, इन किसानों को मिलेगी प्राथमिकता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?