Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अंतरिक्ष की आबो-हवा के बारे में बताएगा आदित्य L1 , इससे पूरी दुनिया को स्पेस प्लानिंग में मदद मिलेगी….
    शीर्ष आलेख

    अंतरिक्ष की आबो-हवा के बारे में बताएगा आदित्य L1 , इससे पूरी दुनिया को स्पेस प्लानिंग में मदद मिलेगी….

    By Tv 36 HindustanSeptember 2, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने पहला सूर्य मिशन आज, 2 सितंबर को लॉन्च कर दिया. आदित्य L1 सैटेलाइट अपने डेस्टिनेशन की तरफ निकल चुका है. इसे सूरज और पृथ्वी के बीच में स्थापित किया जाना है, जहां यह आसानी से सूरज के चक्कर लगा सकेगा और उसपर लगातार नजर रख सकेगा. आदित्य को यात्रा पूरी करने में चार महीने का समय लगेगा. बेहद खास मिशन पर जा रहा आदित्य ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए देवदूत साबित होगा.

    आदित्य L1 एक सूर्य ऑब्जर्वेटरी मिशन है. इसका मतलब है कि यह बाहर से ही सूरज पर नजर बनाए रखेगा और इस दौरान सूर्य के आसपास हो रहे बदलावों को ऑब्जर्व करेगा. आदित्य L1 सैटेलाइट को सूर्य-पृथ्वी सिस्टम के पांच लैंग्रेज पॉइंट्स में एक लैंग्रेज पॉइंट-1 पर स्थापित करने का टार्गेट है. यह सैटेलाइट सूर्य के फोटोस्फेयर यानी धरती से दिखने वाले हिस्से, क्रोमोस्फेयर यानी फोटोस्फेयर के ठीक ऊपर सूर्य की दिखाई देने वाली सतह, कोरोना यानी सूर्य के कुछ हजार किलोमीटर दूर तक फैली बाहरी परतों और सूर्य के मैग्नेटिक फील्ड, टोपोलॉजी और अंतरिक्ष के मौसम का अध्ययन करेगा.

    लैंग्रेज पॉइंट-1 से सूरज पर रहेगी भारत की नजरआदित्य L1 अपने साथ सात पेलोड लेकर जा रहा है. इनमें तीन पेलोड्स सूर्य पर अलग-अलग मकसद से नजर बनाए रखेंगे. चार अन्य पेलोड्स लैंग्रेज पॉइंट-1 पर कणों और अन्य आसपास के क्षेत्रों की स्टडी करेंगे. इसके पेलोड्स कोरोनल मास इजेक्शन, कोरनल हीटिंग, प्रीफ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियों को देखेंगे और उसके बारे में इसरो को बताएंगे.

    इससे अंतरिक्ष के मौसम की रियल टाइम जानकारी हासिल हो सकेगी. सोलर स्टॉर्म के बारे में पता किया जा सकेगा, जो आमतौर पर अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट की तबाही का कारण बनते हैं.सूर्य पृथ्वी से लगभग 15 करोड़ किलोमीटर दूर है. सौर मंडल का सबसे बड़ा तारा है. सूर्य से निकलने वाली रौशनी धरती पर 8 मिनट बाद पहुंचती है. मसलन, जिस तरह का सूरज हमें दिखाई पड़ता है वो आठ मिनट पहले वैसा नजर आ रहा होता है. लैंग्रेज पॉइंट-1 से सूर्य को बिना ग्रहण के देखा जा सकेगा.

    जिस लैंग्रेज पॉइंट-1 पर आदित्य सैटेलाइट को स्थापित किया जाना है वो धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर है. यहां से सूर्य को बेरोकटोक रियल टाइम में देखा जा सकेगा.सूर्य आग का गोला, पृथ्वी से लाखों गुणा बड़ा, होते हैं विस्फोटसूर्य हर समय धधकता रहता है. यह एक आग का गोला है. लाखों डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ यह हमारी पृथ्वी से लाखों गुणा बड़ा है. इसे प्लाज्मा बॉल भी कहा जा सकता है, सूर्य के मैग्नेटिक फील्ड्स में बदलावों से यहां ब्लास्ट होते रहते हैं.

    समय-समय पर यहां तूफान आते हैं. विस्फोटों के कारण सूर्य की सतह से चार्ज प्लाज्मा अंतरिक्ष में फैल जाते हैं. यह चार्ज पार्टिकल अन्य ग्रहों से जाकर टकराते हैं. इस तरह के चार्ज प्लाज्मा धरती की तरफ भी आते हैं लेकिन धरती की मैग्नेटिक फील्ड की वजह से सतह तक नहीं पहुंच पाते. चांद की सतहों पर जो क्रेटर्स बने हैं, वो सूर्य से निकलने वाली इन्हीं ऊर्जा की वजह से बनती हैं, जो चांद की सतह से जाकर टकराते हैं. भारत पहले ही चांद के साउथ पोल पर पहुंचकर पानी तलाश रहा है, जिससे वहां पूरी दुनिया के लिए पहुंचना आसान हो जाएगा.

    अगर सोलर स्टॉर्म का शिकार हुए सैटेलाइट तो क्या होगा?कई बार अंतरिक्ष में घूम रहे सैटेलाइट भी प्लाज्मा के सामने आ जाते हैं. टकराने से सैटेलाइट पूरी तरह तबाह हो जाते हैं. हजारों की संख्या में सैटेलाइट धरती का चक्कर लगा रहे हैं. अगर चार्ज प्लाज्मा धरती के मैग्नेटिक फील्ड को भेद सतह के करीब आते हैं तो यह सैटेलाइट को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. सोलर स्टॉर्म यानी सूर्य में उठने वाले तूफान से एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को करोड़ों डॉलर का नुकसान हो चुका है. पिछले साल स्पेसएक्स ने एक साथ 49 सैटेलाइट लॉन्च किए और इनमें 40 सैटेलाइट इसी सोलर स्टॉर्म का शिकार हो गए.

    अगर इसी तरह पहले से कक्षा में अलग-अलग मकसद के साथ स्थापित सैटेलाइट सोलर स्टॉर्म का शिकार होते हैं तो धरती पर कम्युनिकेशन सिस्टम ठप पड़ जाएगा. जीपीएस और रेडियो ट्रांसमिशन बंद हो जाएगा. इंटरनेट सेवा बंद हो जाएंगे. पावर ग्रिड तक ठप पड़ सकते हैं. दुनिया में अंधेरा छा सकता है. यही वजह है कि अंतरिक्ष के मौसम की रियल टाइम जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी है. आदित्य L1 इसी में दुनिया की मदद करेगा. स्पेस लॉन्चिंग में मददगार साबित होगा.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleविराट कोहली का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ गरज सकता है जमकर….
    Next Article शिक्षक दिवस के मौके पर अपने टीचर्स को स्पेशल फील कराएं इन टिप्स से….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में यहां अनोखा दशहरा रावण दहन नहीं, किया जाता है वध, नाभि से निकले ‘अमृत’ का तिलक लगाते हैं ग्रामीण…

    October 18, 2026

    राहजनी मोबाइल नगदी झपटकर फरार दो आरोपी मोटरसाइकिल सहित धर दबोचे

    October 18, 2026

    दशहरे पर शमी का पौधा, नई झाड़ू या वाहन जानिए किन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ…

    October 18, 2026

    इंटरनेट बच्चों का भी मौलिक अधिकार, उम्र के आधार पर पूरी पाबंदी से सुप्रीम कोर्ट का इनकार…

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में यहां अनोखा दशहरा रावण दहन नहीं, किया जाता है वध, नाभि से निकले ‘अमृत’ का तिलक लगाते हैं ग्रामीण…
    • राहजनी मोबाइल नगदी झपटकर फरार दो आरोपी मोटरसाइकिल सहित धर दबोचे
    • दशहरे पर शमी का पौधा, नई झाड़ू या वाहन जानिए किन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ…
    • इंटरनेट बच्चों का भी मौलिक अधिकार, उम्र के आधार पर पूरी पाबंदी से सुप्रीम कोर्ट का इनकार…
    • कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री देवांगन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?