Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आखिर शादी से पहले कन्याओं की महावर से क्यों नहीं जोड़ी जाती एड़ियां जानिए रोचक वजह…
    महिला

    आखिर शादी से पहले कन्याओं की महावर से क्यों नहीं जोड़ी जाती एड़ियां जानिए रोचक वजह…

    By Tv36 HindustanDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– भारतीय संस्कृति में सोलह शृंगार का विशेष महत्व है, जिनमें ‘महावर’ भी शामिल है। आलता के बिना दुल्हन का शृंगार अधूरा माना जाता है। चाहे मांगलिक काम हो या फिर कोई तीज-त्योहार हर शुभ अवसर पर महिलाओं के पैरों में महावर लगाना सौभाग्य और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन आपने गौर किया होगा कि जब कुंवारी कन्याओं के पैरों में महावर (Mahavar Significance) लगाया जाता है, तो उनकी एड़ियों को आपस में नहीं जोड़ा जाता यानी एड़ी के पीछे वाले हिस्से को खुला छोड़ दिया जाता है। आइए इसके पीछे छिपे धार्मिक कारण को जानते हैं।

    पूर्णता का प्रतीक
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पैरों की एड़ियों का महावर से जुड़ना ‘पूर्णता’ का प्रतीक है। कुंवारी कन्या अपने पिता के घर की अमानत होती है और वह वहां से विदा होकर दूसरे घर जाती है। एड़ी न जोड़ने का मतलब यह है कि कन्या का जीवन अभी पूरा नहीं हुआ है और वह ससुराल जाकर अपने नए जीवन की शुरुआत करेगी।

    नए जीवन की शुरुआत
    शादी से पहले एड़ी का खुला रहना इस बात का संकेत है कि लड़की अभी अपने मायके की मर्यादाओं और बंधनों से जुड़ी है। शादी के दिन जब पहली बार उसकी एड़ियों को महावर से जोड़ा जाता है, तो यह इस बात का प्रतीक होता है कि अब वह एक नए बंधन में बंध चुकी है और उसका गृहस्थ जीवन पूरा होने जा रहा है।

    सौभाग्य और सुहाग का प्रतीक
    सुहागिन महिलाओं के लिए महावर से जुड़ी हुई एड़ी उनके ‘अखंड सौभाग्य’ का प्रतीक मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि जुड़ी हुई एड़ी पति-पत्नी के अटूट रिश्ते और जीवन की पूर्णता को दिखाती है। हालांकि कुंवारी कन्या का विवाह नहीं हुआ होता, इसलिए उन्हें इसे जोड़ने के लिए मनाही होती है।

    महावर लगाने के फायदे
    महावर लगाना केवल सौंदर्य का विषय नहीं है, बल्कि इसके कई सारे लाभ भी हैं –

    शीतलता – महावर पैरों को ठंडक पहुंचाता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है।
    त्वचा की सुरक्षा – पुराने समय के महावर में कई औषधीय गुण पाए जाते थे, जिससे पैरों की फटी एड़ियों समेत कई मुश्किलों से छुटकारा मिलता था।
    संस्कृति और मर्यादा का सम्मान
    भारतीय परंपराओं में हर छोटी रस्म के पीछे एक ठोस वजह और भावना छिपी होती है। महावर की एड़ी न जोड़ना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि कन्या के जीवन के एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव तक जाने की संस्कृति और मर्यादा का सम्मान है। यही वजह है कि आज भी कुक्ष क्षेत्रों में बड़े-बुजुर्ग इस नियम का कड़ाई से पालन करवाते हैं।

    Post Views: 340

    After all chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article2025 में रिटायर हुए कर्मचारियों को भी मिलेगा 8वें वेतन का लाभ, एक साथ आएंगे लाखों रुपये लेकिन ऐसे…
    Next Article चुनावी डेटा में बड़ा बदलाव सुकमा में करीब 33 हजार मतदाताओं के नाम कटने की आशंका, इतने लोगों को मिलेगा नोटिस…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    विधानसभा में विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर होगा घमासान, BJP लाएगी निंदा प्रस्ताव कांग्रेस करेगी जोरदार पलटवार…

    April 27, 2026

    IMD ने जारी की नई गाइडलाइन गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; पहली बार 256.11 GW पहुंची बिजली की मांग…

    April 27, 2026

    18 खुफिया एजेंसियां फिर भी ट्रंप पर हमला कैसे किसके जिम्मे है अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा जाने यहां से…

    April 27, 2026

    प्रदेश में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद…

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विधानसभा में विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर होगा घमासान, BJP लाएगी निंदा प्रस्ताव कांग्रेस करेगी जोरदार पलटवार…
    • IMD ने जारी की नई गाइडलाइन गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; पहली बार 256.11 GW पहुंची बिजली की मांग…
    • 18 खुफिया एजेंसियां फिर भी ट्रंप पर हमला कैसे किसके जिम्मे है अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा जाने यहां से…
    • प्रदेश में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद…
    • आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?