Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल…
    समाचार

    होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल…

    By Tv36 HindustanSeptember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मिडिल ईस्ट जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक तेल बाजार पर बढ़ता दिख रहा है। सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन को ड्रोन हमले से हुए नुकसान के बाद अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया गया है। सऊदी अरब की यह पाइपलाइन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक रास्ता मानी जाती थी। इस पाइपलाइन के बंद होने से दुनिया की तेल सप्लाई को लेकर टेंशन बढ़ गई है।

    मीडिया एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अगर पाइपलाइन जल्द शुरू नहीं होती है तो वैश्विक तेल सप्लाई का करीब 4 फीसदी हिस्सा इससे प्रभावित हो सकता है। सऊदी अरब की यह पाइपलाइन लगभग 1,200 किलोमीटर लंबी है। यह अरब प्रायद्वीप को पार करते हुए कच्चे तेल को लाल सागर के पास यानबू
    दुनिया की 4 से 5 फीसदी तेल सप्लाई
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के बाद इस पाइपलाइन से करीब 40 से 50 लाख बैरल तेल रोजाना भेजा जा रहा था, जो दुनिया भर की कुल तेल सप्लाई का करीब 4 से 5 फीसदी हिस्सा है। यह रूट इसलिए भी जरूरी हो जता है क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव के कारण टैंकरों की आवाजाही लगभग ना के बराबर है। ऐसे में सऊदी अरब की यह पाइपलाइन एक अहम विकल्प बन गई थी।

    यानबू में सिर्फ 5 से 7 दिन का स्टॉक

    पाइपलाइन बंद होने के बाद अब यानबू में रखे तेल के भंडार पर अतिरिक्त दबाव बन गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा स्टॉक के सहारे सऊदी अरब लगभग 5 से 7 दिन तक अपना निर्यात जारी रख सकता है। मिस्र के ऐन सुखना और सिदी केरीर बंदरगाहों पर मौजूद सऊदी अरब के अतिरिक्त भंडार से कुछ और समय तक मदद मिल सकती है, लेकिन यह स्थिति पाइपलाइन के लंबे समय तक बंद रहने की पूरी तरह भरपाई नहीं कर सकती।

    पाइपलाइन की मरम्मत में कितना समय लगेगा, इस पर अभी अलग-अलग आकलन सामने आ रहे हैं। कुछ का कहना है कि इसमें कई सप्ताह लग सकते हैं, हालांकि यह संभावना भी जताई जा रही है कि सीमित मात्रा में पंपिंग अपेक्षाकृत जल्द दोबारा शुरू हो सकती है।

    सऊदी का तेल उत्पादन भी हुआ कम

    पाइपलाइन से जुड़ा यह संकट ऐसे वक्त में सामने आया है, जब सऊदी अरब पहले से ही अपने तेल उत्पादन में बड़ी कटौती कर चुका है। रॉयटर्स के अनुसार, अगस्त में देश का कच्चे तेल का उत्पादन लगभग 62 लाख बैरल प्रतिदिन रहा, जो फरवरी में दर्ज 1.09 करोड़ बैरल प्रतिदिन के स्तर से काफी कम है।

    उत्पादन में इस भारी गिरावट और निर्यात के वैकल्पिक मार्गों में आई रुकावट ने वैश्विक ऊर्जा बाजार की चिंताओं को और गहरा कर दिया है। इसके चलते OPEC+ देशों की सप्लाई बढ़ाने की योजनाओं पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

    कच्चे तेल की कीमत पर होगा असर

    सऊदी पाइपलाइन के बंद होने की सूचना के बाद तेल बाजार में तेज उछाल दर्ज किया गया। रॉयटर्स के अनुसार, 14 सितंबर को ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर लगभग 107.81 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जबकि अमेरिकी WTI करीब 102.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा था।

    अगर पाइपलाइन जल्द बहाल नहीं होती और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तथा लाल सागर में भी तेल की सप्लाई बाधित रहती है, तो बाजार में आपूर्ति को लेकर चिंताएं और गहरा सकती हैं। ऐसी परिस्थिति में कच्चे तेल की कीमतों पर ऊपर की ओर दबाव बना रह सकता है, जिसका असर पेट्रोल, डीजल, विमान ईंधन और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के दामों पर भी दिखाई दे सकता है।
    पोर्ट तक पहुंचाती है।

    Post Views: 295

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleISRO में नौकरी पाने का आखिरी मौका, 176 पदों पर भर्ती 16 सितंबर तक रहेंगे जारी, देखें डिटेल…
    Next Article बाबा महाकाल के दरबार में सिद्धिविनायक की भव्य पूजा, दर्शन के लिए पहुंचे सीएम के पुत्र, इतने लाख मोदक का लगा भोग…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    रूस ने गेरान ड्रोन को दिया ‘क्रूज मिसाइल’ जैसा दम इतने KM की रफ्तार से यूक्रेन के एयर डिफेंस को दे रहा चुनौती…

    September 14, 2026

    भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें ऐसे काम करता है यह सिस्टम…

    September 14, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने परिवारजनों के साथ इस विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ
    • रूस ने गेरान ड्रोन को दिया ‘क्रूज मिसाइल’ जैसा दम इतने KM की रफ्तार से यूक्रेन के एयर डिफेंस को दे रहा चुनौती…
    • भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें ऐसे काम करता है यह सिस्टम…
    • मुख्यमंत्री साय ने परिवारजनों के साथ इस विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना…
    • भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?