Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » राजस्थान विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी भितरघात की सुगबुगाहट, BJP के ये दिग्गज निशाने पर…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    राजस्थान विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी भितरघात की सुगबुगाहट, BJP के ये दिग्गज निशाने पर…

    By Tv 36 HindustanApril 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान:- राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी के दिग्गज उम्मीदवारों के साथ भितरघात की सुगबुगाहट है. सूत्रों की मानें तो कई उम्मीदवार इसकी रिपोर्ट पार्टी को भेज चुके हैं. इसके साथ ही दिल्ली को भी इसकी फीडिंग की जा चुकी हैं.
    दरअसल, जब विधान सभा चुनाव में सतीश पूनियां, राजेंद्र राठौड़ और विजय बैंसला की हार हुई थी तभी पार्टी ने एक इंटरनल रिपोर्ट बनवाया था. उसमें उन सीटों को शामिल किया गया जहां पर 10 हजार से कम वोटों से दिग्गज चुनाव हारे थे जिनमें 35 के आसपास सीटों की रिपोर्ट बनी थी.

    अब वैसी ही स्थिति लोकसभा चुनाव में दिख रही है. कई सीटों पर दिग्गजों को हार का डर सता रहा है. इसकी भी रिपोर्ट बनने लगी है.
    इन सीटों पर बढ़ी परेशानी
    राजस्थान में भाजपा का गढ़ कही जाने वाली जयपुर शहर लोकसभा सीट भी भितरघात में शामिल हो गई है. इसमें आने वाली एक विधान सभा पर भाजपा के लिए मतदान हुआ है. वहां के विधायक पार्टी से नाराज बताये जा रहे हैं और उन्होंने अपने क्षेत्र में उत्साह नहीं दिखाया. उन्होंने साइलेंट खेल खेल दिया है.

    कई नेताओं ने अब इसकी शिकायत भी की है. वहीं, कोटा में भी विधायक तो नहीं कुछ जातिगत नेताओं को मैनेज करने की चर्चा तेज है. जहां पर भाजपा मजबूत स्थिति में थी और अचानक से वहां पर मत प्रतिशत कम होने की चर्चा है. इसके साथ ही जोधपुर में भी भितरघात का खेला खेला गया है. चित्तौड़गढ़ में भी भितरघात का दांव चला गया है, जहां पर अब रिपोर्ट बन रही है.

    धौलपुर-करौली, भरतपुर में भी भितरघात की बात सामने आ रही है. जयपुर ग्रामीण में भी इसकी चर्चा है. इसके पीछे सिर्फ एक दिग्गज नेता का नाम सामने आ रहा है. हालांकि, उस नाम पर अभी पार्टी में सहमति बन नहीं पा रही है. मगर, उस दिग्गज नेता ने अपने समर्थक विधायकों के साथ मिलकर खेल खेला है.

    दिग्गज ही क्यों निशाने पर?
    दरअसल, पिछले 2019 से बीजेपी यहां पर नए चेहरों को सामने ला रही है. इसलिए कुछ पुराने दिग्गजों को परेशानी हो रही है. इसलिए विधानसभा चुनाव में भी नए दिग्गजों की सीट को फोकस किया गया. अब लोकसभा चुनाव में भी दिग्गजों को निपटाने का पूरा खेल तैयार किया गया है

    Views: 1,220
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसोने की बढ़ती कीमतों की वजह से Gold Loan लेना कितना सही, किस बैंक में कितनी है ब्याज दर जाने…
    Next Article Sidhu Moose Wala मर्डर केस में बड़ी सफलता, इन दो बदमाशों को किया गिरफ्तार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये बने दुनिया के नंबर-1 T-20 बल्लेबाज, मार्को यानसन ने टेस्ट में रचा इतिहास…

    October 29, 2026

    पढ़ें करवा चौथ की पूरी कहानी और जानें पूजा में इसका महत्व…

    October 29, 2026

    धनतेरस पर झाड़ू क्यों खरीदते हैं जानें मां लक्ष्मी से जुड़ी धार्मिक मान्यता…

    October 29, 2026

    खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित…

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये बने दुनिया के नंबर-1 T-20 बल्लेबाज, मार्को यानसन ने टेस्ट में रचा इतिहास…
    • पढ़ें करवा चौथ की पूरी कहानी और जानें पूजा में इसका महत्व…
    • धनतेरस पर झाड़ू क्यों खरीदते हैं जानें मां लक्ष्मी से जुड़ी धार्मिक मान्यता…
    • खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित…
    • समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, स्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?