रिपोर्ट रमाकांत सोनी रीवा__मऊगंज 26 अप्रैल
रीवा मऊगंज : नौढि़या बाईपास के पास अनियंत्रित ट्रक मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में अनुरूध द्विवेदी 20 वर्ष पिता अशोक द्विवेदी ग्राम गेदुरहट हनुमना का सड़क दुर्घटना में घायल को उपचार हेतु सिविल स्वास्थ्य विभाग मऊगंज लाया गया जहां प्राथमिकी उपचार के बाद ड्यूटी कर रहे डॉक्टर अनिल सिंह उईके द्वारा हाथ में चोट लगने के कारण एक्सरे के लिए भेजा गया उसी दौरान अनुरुद्ध द्विवेदी की मृत्यु हो गई इस दौरान गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ की एवं उपस्थित डॉक्टर के साथ मारपीट भी की। जिसकी सूचना मऊगंज थाने में दी गई तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक श्वेता मौर्य मौके पर पहुंचकर मामला संज्ञान में ले स्थिति पर काबू किया गया तोड़फोड़ एवं मारपीट को लेकर डॉक्टरों द्वारा सुबह हॉस्पिटल के साथ ओपीडी बंद कर सारे काम बंद कर दिए गए तत्काल एसडीएम मऊगंज एसडीओपी थाना प्रभारी पुलिस बल सिविल स्वास्थ्य विभाग मऊगंज में पहुंच कर समझाइश के साथ ओपीडी फिर से चालू करवाया।
*मारपीट करने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर*
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से अभद्रता एवं मारपीट करने वाले मृतक के परिजनों के ऊपर 353- 322- 294 -506 -34- 3/4 चिकित्सा सुरक्षा अधिनियम एवं sc-st एक्ट के तहत चार व्यक्तियों पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया
*परिजनों का आरोप*
दुर्घटना के बाद उपचार के समय मृतक अनुरूध द्विवेदी के परिजनों का आरोप था की सामान्य चोट के बाद प्राथमिकी उपचार से ही उसकी हालत खराब होने लगी थी जिसके कारण पूरा शरीर ठंड पड़ गया एवं एक्सरे रूम तक जाते समय घायल की मृत्यु हो गई जिसको लेकर रात में ही परिजनों द्वारा तोड़फोड़ एवं डॉक्टरों से मारपीट की गई मारपीट का विरोध करते हुए डॉक्टरों द्वारा पीएम नहीं किया गया जिसके उपरांत परिजन हनुमाना स्वास्थ्य विभाग में पीएम कराने को राजी हुए स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन द्वारा मृतक को वाहन व्यवस्था कर स्वास्थ्य विभाग हनुमाना पहुंचाया गया।