Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चंद्रयान 3 लॉन्चिंग के बाद अमेरिका समेत ये तीन देश क्यों करने लगे ट्रैक, इन दो जगहों से भी रखी जा रही नज़र…..
    अंतरराष्ट्रीय

    चंद्रयान 3 लॉन्चिंग के बाद अमेरिका समेत ये तीन देश क्यों करने लगे ट्रैक, इन दो जगहों से भी रखी जा रही नज़र…..

    By Tv 36 HindustanJuly 14, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंद्रयान-3: वरिष्ठ वैज्ञानिक, एसके ढाका के मुताबिक, जिस तरह से भारत का स्पेस नेटवर्क बंगलुरू में है, ठीक उसी तरह कई विकसित देशों में भी ऐसे ही नेटवर्क सेंटर बने हुए हैं। इस तरह की लांचिंग पर नजर रखने के लिए अमेरिका, आस्ट्रेलिया और स्पेन में सेंटर बने हैं।

    चंद्रयान 3 की सफल लांचिंग के बाद दुनिया की नजरें, भारत की अंतरिक्ष यात्रा पर लग गई हैं। अमेरिका की नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने शुक्रवार को इस सफल लांचिंग के बाद से ही चंद्रयान 3 को ट्रैक करना शुरू कर दिया है। केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि आस्ट्रेलिया और स्पेन में बने सेंटर से भी चंद्रयान 3 पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा ब्रूनेई और इंडोनेशिया के स्पेस सेंटर की भी इस मिशन पर नजरें हैं।

    वरिष्ठ वैज्ञानिक, एसके ढाका के मुताबिक, जिस तरह से भारत का स्पेस नेटवर्क बंगलुरू में है, ठीक उसी तरह कई विकसित देशों में भी ऐसे ही नेटवर्क सेंटर बने हुए हैं। इस तरह की लांचिंग पर नजर रखने के लिए अमेरिका, आस्ट्रेलिया और स्पेन में सेंटर बने हैं। अमेरिका स्थित ‘नासा’ से ‘चंद्रयान 3’ को ट्रैक किया जा रहा है। इस बाबत एसके ढाका ने कहा, ये कोई गलत नहीं है। हालांकि नासा सहित कई ऐसे संगठनों के साथ संधियां और समझौते हैं। उन्हीं के तहत वे देश, दूसरे राष्ट्र के लॉन्चिंग मिशन पर नजर रखते हैं। ये सब अंतरराष्ट्रीय संधि का हिस्सा है।

    बतौर वैज्ञानिक ढाका, इस तरह की ट्रैकिंग से हमारा क्लेम भी वैरिफाई हो जाता है। नासा सहित दूसरे स्पेस संगठन, आपस में डाटा साझा करते हैं। दुनिया में ब्रूनेई और इंडोनेशिया के पास भी इस तरह की तकनीक है। वे भी नजर रख सकते हैं। चंद्रयान 3, 23 अगस्त की शाम को लैंडिंग करेगा। अब केवल एक टॉस्क है कि हमें किसी भी तरह से चंद्रयान 3 की सॉफ्ट एवं सेफ लैंडिंग करानी है। वरिष्ठ वैज्ञानिक, नरेंद्र भंडारी का कहना है कि इस बार मजबूत लैंडर बनाया गया है। रोबोट वही है, जो चंद्रयान के दौरान इस्तेमाल हुआ था। चंद्रयान 1 से पता चला था कि चंद्रमा के कई हिस्सों पर बर्फ है, पानी है या गीलेपन की स्थिति है। पूरी उम्मीद है कि टेस्टेड इंजन के जरिए इस बार चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी।

    एसके ढाका के अनुसार, चंद्रयान 3 की कामयाबी भविष्य के द्वार खोलेगी। इसकी सफलता के बाद भारत, चंद्रमा पर अपना सर्विस स्टेशन बना सकेगा। लाइट के पोलेराइलेशन को स्टडी किया जा सकेगा। स्टेशन का इस्तेमाल, आगे की रिसर्च के लिए होगा। उस वक्त दुनिया में भारत की धमक होगी। दुनिया, भारत की तरफ देखेगी। संभव है कि अब खर्च हुआ एक पैसा आगे चलकर हमारे देश को एक अरब रुपये देगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article5.5 लाख के अंडे पार करने के आरोप में 5 गिरफ्तार, शानदार लाइफस्टाइल ने खोल दी आरोपिओं की पोल
    Next Article नौकरशाहों के कार्य-व्यवहार और अन्तश्चेतना की साहित्यिक अभिव्यक्ति है उपन्यास “माली”
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आप भी भूलकर भी खाली पेट ना खाएं ये चीजें, फायदे की जगह सेहत को हो जाएगा भारी नुकसान…

    July 9, 2026

    रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, 6,557 पदों पर निकली भर्ती, यह देखें पूरी डिटेल…

    July 9, 2026

    किसानों के लिए राहत की खबर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ये आवेदन शुरू…

    July 9, 2026

    समोदा में विकास महापर्व, मुख्यमंत्री ने दी इतने करोड़ से अधिक की सौगात…

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आप भी भूलकर भी खाली पेट ना खाएं ये चीजें, फायदे की जगह सेहत को हो जाएगा भारी नुकसान…
    • बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये बहुत ही हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव…
    • रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, 6,557 पदों पर निकली भर्ती, यह देखें पूरी डिटेल…
    • किसानों के लिए राहत की खबर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ये आवेदन शुरू…
    • समोदा में विकास महापर्व, मुख्यमंत्री ने दी इतने करोड़ से अधिक की सौगात…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?