Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विवाहिता के खुदकुशी करने के बाद महिला के परिजनों ने दूल्हे और उनके माता-पिता समेत 3 लोगों के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाया है.
    Uncategorized

    विवाहिता के खुदकुशी करने के बाद महिला के परिजनों ने दूल्हे और उनके माता-पिता समेत 3 लोगों के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाया है.

    By Tv 36 HindustanJuly 13, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पुणे में एक विवाहिता के खुदकुशी करने के बाद महिला के परिजनों ने दूल्हे और उनके माता-पिता समेत 3 लोगों के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाया है. पुलिस ने तिर्थ क्षेत्र आलंदी के रहने वाले दूल्हे और उनके माता पिता समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. विवाहिता की सास यानी वैजयंती उमर्गीकर आलंदी नगर निगम की अध्यक्षा हैं जो भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीती थीं. वहीं दूसरी तरफ मृतक की मां भी पुणे के करीबी पिंपरी चिंचवड़ महानगर निगम की भारतीय जनता पार्टी की पार्षद हैं, वहीं पिता एक कारोबारी है. जानकारी के मुताबिक 21 साल की प्रियंका उमर्गीकर की शादी 16 नवंबर 2021 में तीर्थ क्षेत्र आलंदी के रहने वाले अभिषेक अशोक उमर्गेकर के साथ हुई थी, दहेज में कीमती गहनों के साथ एक BMW गाड़ी भी दुल्हन वालों ने दूल्हे को दी थी, जिसके बाद भी कथित तौर पर प्रियंका के ससुरालवालों की दहेज़ की भूख नहीं थमी. शादी के बाद भी ससुराल वाले प्रियंका से अलग-अलग तरह के कीमती सामानों और घर में फर्नीचर की मांग कर रहे थे. इतना सब देने के बावजूद भी पति, सास, ससुर उसे नजरअंदाज कर रहे थे जिससे वो काफी परेशानी हो गई थी, इसकी शिकायत भी उसने अपने पिता से मौत से पहले की थी. 10 जून को प्रियंका की लाश उसके कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली थी जिसकी जानकारी मिलते ही आलंदी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को रस्सी निकालकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद प्रियंका का एक ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई है जिसमें वो अपने पिता से यह बता रही हैं की उसके ससुराल वाले किस तरह से घर का फर्नीचर बनवाने को लेकर पैसों की जिद्द कर रहे थे. प्रियंका के घरवालों वालों ने अपनी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ दहेज़ मांगने और उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

    https://jantaserishta.com/national/dowry-hunger-3-people-including-bjp-leader-arrested-in-daughter-in-laws-suicide-case-1374740
    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबड़ी खबर : क्रूड ऑयल के दामों में भारी गिरावट, फटाफट चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट
    Next Article मां-बाप ने लगाई इंसाफ की गुहार:1 महीने की बेटी का शव गोद में लेकर भटक रही महिला, जानें क्या है मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट…

    January 17, 2026

    बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण

    December 16, 2025

    कोहली–रोहित सहित इन सभी को विजय हजारे खेलना अनिवार्य, BCCI का सख्त निर्देश, बोले- खेलने होंगे ये 2 मैच…

    December 16, 2025

    प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना ₹2000 की 22वीं किस्त…

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…
    • सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…
    • ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकराईं, बातचीत से किया इनकार, अब होगा…
    • हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग…
    • महतारी वंदना योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक यह काम कराले; फिर हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?