
रिपोटर:सूरज साहू Tv36 hindushtan*पथरिया*- जनपद पंचायत पथरिया इन दिनों भ्रष्टाचार को लेकर काफी सुर्खियों में है चाहे एक ही काम को लेकर दो बार राशि आहरण का हो या सरपंच सचिव के द्व राशि आहरण में उपयोग होने वाले डिजिटल सिग्नेचर को अवैध रूप से जनपद में जमा करा कर रखने का हो । लेकिन मुंगेली कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह आते ही पथरिया जनपद क्षेत्र के 96 सरपंचों को उनका वित्तीय अधिकार रविवार को उनके हाथों में दिला दिए अब सरपंच सचिव अपने पंचायत के खाते से राशि आहरण स्वम् कर पाएंगे और पंचायत के राशि के लिये जनपद सीईओ या बाबुओं की जी हुजूरी नही करनी पड़ेगी ।
बता दे कि पिछले दो वर्ष से सरपंच सचिव का डिजिटल सिग्नेचर जनपद में जमा था और उनके जानकारी के बगैर ही हजारों रुपये खाते से निकल जाने की शिकायत मिल रही थी इसे लेकर शनिवार को दर्जनभर सरपंच पथरिया कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजा ठाकुर के पास आये और अपने वित्तीय अधिकार पर लगे अंकुश की जानकारी दी जिस पर राजा ठाकुर ने मुंगेली कलेक्टर से इस सम्बंध में जानकारी दी और कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को सरपंचों का डीएससी उन्हें वापस करने को निर्देशित किये जिसके पालन में रविवार को सुबह 8 से 10 बजे बजे तक जनपद कार्यालय से क्षेत्र के सभी सरपंचों का डीएससी वापस किया गया ।
मजे की बात यह है कि जिला के केवल पथरिया जनपद में डीएससी जनपद में जमा था बाकी दोनों ब्लाक में सरपंच सचिव निर्वाध रूप से अपने वित्तीय अधिकार का प्रयोग कर रहे है ।सभी खातों से एनओसी खत्म-सरपंचों को डीएससी वितरण के साथ ही पंचायतों के मूलभूत और एसबीएम खाते से एनओसी हटा लेने का निर्देश जिला पंचायत सीईओ डीएस राजपूत द्वरा दिया गया है उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सरपंचों के किसी भी खाते में से राशि आहरण पर जनपद सीईओ का अनापत्ति प्रमाण पत्र नही लगेगा अब वे नियमानुसार अपने खाते से राशि आहरण कर सकेंगे इससे पहले ग्राम पंचायत को किसी प्रकार के खर्च के लिये राशि आहरण के लिये जनपद सीईओ से एनओसी लेनी होती थी जो पंचायत राज अधिनियम के विरुद्ध था इसकी शिकायत होने पर जिला पंचायत द्वारा अवैध रूप से एनओसी जारी करने की परंपरा को खत्म कर दिया है ।
जांच की मांग-सरपंचों और सचिवों के डीएससी जनपद में नही रखने के मंत्रालय के आदेश के बाद भी किस अधिकार से जनपद सीईओ या खंड लिपिक द्वारा अपने पास रखा गया और सरपंचों के जानकारी के बगैर किसके आदेश से राशि आहरित हुई है इस सम्बंध में निष्पक्ष जांच की मांग जिला पंचायत सभापति वशीउल्लाह शेख के द्वारा की गई है उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिला पंचायत सामान्य सभा मे यह मामला उठाकर जांच की मांग की गई थी यदि जांच नही हुई इस पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पथरिया क्षेत्र में प्रवास के दौरान उनके समक्ष रखने की बात कही है ।डीएस राजपूत जिला पंचायत सीईओ मुंगेली- पथरिया क्षेत्र के सरपंचों को राशि आहरण में एनओसी की बाध्यता खत्म करने को निर्देश मेरे द्वरा दे दिया गया है ।
निर्मल दिवाकर अध्यक्ष सरपंच संघ पथरिया- सरपंचों को अपना अधिकार मिला जो स्वागतयोग्य है ।