Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Airtel इन Smartphones की खरीद पर दे रहा है 6 हजार रुपये का महा Cashback! जानिए कैसे…
    राष्ट्रीय

    Airtel इन Smartphones की खरीद पर दे रहा है 6 हजार रुपये का महा Cashback! जानिए कैसे…

    By Tv 36 HindustanJuly 2, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हों और आपको डिस्काउंट के अलावा भी 6 हजार रुपये का बंपर कैशबैक मिल जाए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा ऑफर है और इसका फायदा खास एयरटेल (Airtel) यूजर्स उठा सकते हैं. आइए जानते हैं कि एयरटेल का ये कैशबैक ऑफर कैसे काम करता है और कौन लोग इसका फायदा उठा सकते हैं..

    Airtel 6000 Cashback ऑफर क्या है
    सबसे पहले जानते हैं कि एयरटेल 6000 कैशबैक (Airtel 6000 Cashback) ऑफर क्या है और कैसे काम करता है. आपको बता दें कि इस ऑफर को एयरटेल ने अक्टूबर, 2021 में शुरू किया था. इस ऑफर में 4G स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट थी जिनकी खरीद पर यूजर्स को 6 हजार रुपये का कैशबैक दिया जा रहा था. स्मार्टफोन खरीदने के 30 दिन के अंदर आपको इस ऑफर को क्लेम करना होगा. ये ऑफर अभी भी चल रहा है और एयरटेल ने इस ऑफर में शामिल स्मार्टफोन्स की लिस्ट को दस नए स्मार्टफोन्स के साथ अपडेट कर दिया है.

    ऐसे मिलेगा 6 हजार रुपये का कैशबैक
    अगर आप सोच रहे हैं कि ये कैशबैक आपको कैसे मिलेगा तो आइए हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में डिटेल में बताते हैं. एयरटेल (Airtel) इस 6 हजार रुपये के कैशबैक को यूजर्स के अकाउंट में, दो हिस्सों में ट्रांसफर करता है. इस कैशबैक का पहला हिस्सा यानी दो हजार रुपये एयरटेल यूजर के अकाउंट में तब ट्रांसफर करता है जब वो लगातार 18 महीनों के लिए 249 रुपये या उससे ज्यादा वाले रिचार्ज प्लान्स खरीदता है. बचे हुए चार हजार रुपये तब दिए जाते हैं जब तीन साल या 36 महीनों के लिए यूजर लगातार रिचार्ज कराता है.

    इन Smartphones की खरीद पर मिलेगा कैशबैक
    हमने आपको बताया है कि इस ऑफर के तहत यूजर्स के लिए एयरटेल (Airtel) ने दस नए स्मार्टफोन्स लिस्ट में जोड़े हैं. इन्हीं स्मार्टफोन्स को खरीदने पर आप 6 हजार रुपये के कैशबैक के लिए योग्य होंगे. एयरटेल की लिस्ट में जो स्मार्टफोन्स शामिल हैं, वो Itel A16 Plus, Itel A17, Itel A37, Itel P17, Nokia C01 Plus, Xiaomi Poco M3 Pro 5G, Tecno Pop6 Pro, Infinix Smart 6 HD, Motorola Moto G22 और Oppo A16E हैं.

    इन बातों का रखें ध्यान
    इस ऑफर के बारे में कुछ जरूरी बातें हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए. ध्यान रहे कि इस कैशबैक को आपके अकाउंट में पहुंचने के लिए करीब 90 दिन लगते हैं. अगर आपको कैशबैक क्लेम करना है तो उसके लिए आपको 15 दिनों का समय दिया जाएगा. साथ ही, आपको बता दें कि जिस अकाउंट में आपका कैशबैक ट्रांसफर किया जाएगा, वो Airtel Payments Bank के अकाउंट में होगा. अगर आपके पास अकाउंट नहीं है तो आप Airtel Thanks ऐप के जरिए इसे खोल सकते हैं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं कपूर खानदान की बहू तो ताऊ रणधीर कपूर ने कह दी ऐसी बात
    Next Article हिंदू टेलर कन्हैया की हत्या में 5 लोग थे शामिल, हैरान कर देगा हत्यारों का बैकअप प्लान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात, 18-19 मई को छत्तीसगढ़ में जुटेंगे इन चार राज्यों के सीएम…

    May 14, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, इस तरह आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’…

    May 14, 2026

    SIR के तीसरे चरण की घोषणा, इन 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा शुरू…

    May 14, 2026

    राजधानी में निर्भया जैसा कांड बस में महिला को खींचकर इतने घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार…

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात, 18-19 मई को छत्तीसगढ़ में जुटेंगे इन चार राज्यों के सीएम…
    • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, इस तरह आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’…
    • SIR के तीसरे चरण की घोषणा, इन 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा शुरू…
    • राजधानी में निर्भया जैसा कांड बस में महिला को खींचकर इतने घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार…
    • नारायणपुर में अनोखी बारात: पेट्रोल-डीजल बचाने इस गाड़ी से पहुंचे दूल्हे, लोगों ने की सराहना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?