Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बार-बार प्रत्याशी बदलने पर आकाश आनंद ने अखिलेश पर कसा तंज,कह दी ये बड़ी बात…
    यूपी

    बार-बार प्रत्याशी बदलने पर आकाश आनंद ने अखिलेश पर कसा तंज,कह दी ये बड़ी बात…

    By Tv 36 HindustanApril 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तरप्रदेश:- हाल ही में एसपी ने मेरठ में अपना प्रत्याशी बदला है, जिसके बाद पहले जयंत चौधरी ने तंज कसा था और अब बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो पार्टी नहीं चला सकता है, वो सरकार क्या चलाएंगे. 

    दरअसल आकाश आनंद से पूछा गया था कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लगातार बदले जा रहे हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि मैंने ये भी सुना है कि वो एक-एक सीट पर चार-चार प्रत्याशियों को कमिटमेंट देते हैं.  जो तौर-तरीके से चुनाव नहीं लड़ा सकता, पार्टी नहीं चला सकता, वो सरकार क्या चलाएंगे.  

    वहीं जब उनसे पूछा गया कि बीएसपी को लेकर बीजेपी सॉफ्ट क्यों है. इस पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि बीएसपी को लेकर बीजेपी की ओर से कोई सॉफ्ट कॉर्नर है. प्रधानमंत्री जी किसके बारे में क्या बोलते हैं वो पीएम ही जानते हैं. हम उनके मन की बात तो नहीं जानते हैं. हालांकि उन्होंने कई बार मन की बात की है. 

    रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाए बीजेपी

    आकाश आनंद ने कहा कि बीजेपी को सरकार में रहते हुए 10 साल हो गए हैं. अब उन्हें ये नहीं बोलना चाहिए कि दूसरी पार्टियां क्या कर रही हैं. उन्हें अपने कामों के बारे में बात करनी चाहिए और अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच में जाना चाहिए. लोग क्या करते हैं वो उन लोगों का काम है. हमारी जनता का काम है उनका जज होना, लेकिन आपको अपना काम लेकर जनता के बीच में पहुंचना चाहिए.
     
    सोनिया गांधी ने जयपुर में कहा कि मोदी अपने आपको महान बताते हैं और लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि चाहे विपक्षी दलों के नेता जो भ्रष्टाचार में शामिल हों, वो अगर बीजेपी में शामिल होता है तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. ये तो जनता देख रही है. 

    बीजेपी के बारे में बोले बीएसपी नेता 
    आपने बीजेपी को पीआर की मॉडर्न एजेंसी बताया है, इसके पीछे का तर्क क्या है. इस पर आकाश ने कहा कि अगर सरकार कोई भी पॉलिसी निकालती है तो कायदे से उसका सारा पैसा उस योजना में लगाना चाहिए, लेकिन सरकार इसका प्रचार करने में ज्यादा पैसा लगाती है.  

    यूपी में बुलडोजर एक्शन पर बोले आकाश आनंद 

    वहीं गाजियाबाद में रैली को संबोधित करते हुए बीएसपी नेता ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार यह कहने में गर्व महसूस करती है कि उसे बुलडोजर सरकार कहा जाता है. उसे बुलडोजर सरकार इसलिए कहा जाता है क्योंकि उसने गरीबों के घर तोड़ दिए हैं. यह गर्व करने की बात नहीं है.

    Post Views: 0

    Akash Anand took a dig at Akhilesh for repeatedly changing candidates chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशुरू हुई मायावती के भतीजे आकाश आनंद की रणनीति,यूथ कनेक्ट और सोशल मीडिया का यूज..
    Next Article वास्तु के अनुसार कराए घर के मंदिर का निर्माण,जानिए दिशा,भोग और पूजन से जुड़े नियम..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कौन हैं कटहल किंग जिनकी PM मोदी से बातचीत हो रही वायरल, जानिए रत्नागिरी के किसान की ये कहानी…

    August 11, 2026

    लाल कपड़े में बांध लें 11 गोमती चक्र और 7 कौड़ियां, जानें अमावस्या का ये गुप्त उपाय, बदल जाएगी किस्मत…

    August 11, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहुउद्देशीय इस स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण…

    August 11, 2026

    मरीजों की आवाज संसद में बुलंद: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल…

    August 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कौन हैं कटहल किंग जिनकी PM मोदी से बातचीत हो रही वायरल, जानिए रत्नागिरी के किसान की ये कहानी…
    • लाल कपड़े में बांध लें 11 गोमती चक्र और 7 कौड़ियां, जानें अमावस्या का ये गुप्त उपाय, बदल जाएगी किस्मत…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहुउद्देशीय इस स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण…
    • मरीजों की आवाज संसद में बुलंद: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल…
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?