नई दिल्ली:- लिहाजा वह युवाओं के लिए एक नई टीम तैयार कर रहे हैं. जिसमें हर जिले में एक यूथ को जिम्मेदारी दी जाएगी कि अपने जिले में जिला प्रभारी के साथ मिलकर युवाओं को ज्यादा से ज्यादा बहुजन समाज पार्टी से जोड़ें.
इसके साथ ही आकाश आनंद ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाएं. इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं से ये भी कहा गया है कि जिले के सभी नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और X पर लगातार एक्टिव भी रहें.
आकाश आनंद पार्टी की हर गतिविधि को आमजन तक पहुंचाने की कवायद कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने पार्टी के लीडर्स और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़ें. सोशल मीडिया पर अपने राजनीतिक पहलुओं को रखने और राजनीतिक जवाब भी तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि अन्य दलों को उनका राजनीतिक रूप से जवाब भी दिया जा सके.
