Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हर घर तिरंगा अभियान जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान…
    समाचार

    हर घर तिरंगा अभियान जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान…

    By Tv36 HindustanAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– प्रदेश में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता की थीम पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत गरियाबंद जिले में भी नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया जाएगा। जिलेे के कलेक्टर श्री बीएस उइके ने इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन 17 अगस्त तक तीन चरणों में किए जाने बात कही है। उन्होंने बताया कि अभियान की थीम हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग रखी गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 11 अगस्त को महाविद्यालय, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतांे में वंदे मातरम थीम पर तिरंगा रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार 12 अगस्त को तिरंगा रैली तथा 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर निकाली जाएगी। इस दौरान देशभक्ति गीत, नारों एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 अगस्त को जिला, विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर तिरंगा दौड़ एवं मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसी दिन तिरंगा कैनवास कार्यक्रम भी होगा, जिसमें प्रतिभागी तिरंगे से संबंधित संदेश एवं जय हिंद लिख सकेंगे। कैनवास पर बनाए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज का अनुपात 3:2 रखा जाएगा।
    
    15 अगस्त को तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी एवं तिरंगा सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे। तिरंगा सेल्फी को हर घर तिरंगा वेबसाइट पर प्रमाण-पत्र के साथ साझा करने तथा सोशल मीडिया पर हैशटैग हर घर तिरंगा और हैशटैग एचजीटी का उपयोग करने की अपील की गई है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 16 अगस्त को तिरंगा मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कारीगरों एवं उनके उत्पादों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के अंतिम दिन 17 अगस्त को “हर घर तिरंगा और यह भारत” विषय पर विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
    Post Views: 80

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…
    Next Article VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े…

    August 10, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…

    August 10, 2026

    मानसून में मेकअप के बिगड़ने की टेंशन खत्म बारिश और उमस में भी मेकअप को रखें लंबे समय तक फ्रेश…

    August 10, 2026

    डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, कल शाम इतने बजे तक का मौका…

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े…
    • हर घर तिरंगा अभियान जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान…
    • मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…
    • मानसून में मेकअप के बिगड़ने की टेंशन खत्म बारिश और उमस में भी मेकअप को रखें लंबे समय तक फ्रेश…
    • डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, कल शाम इतने बजे तक का मौका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?