Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » MLC उपचुनाव में भी अखिलेश यादव को लगेगा झटका? जानें कैसे नंबर गेम के चक्रव्यूह में फंसी सपा
    राष्ट्रीय

    MLC उपचुनाव में भी अखिलेश यादव को लगेगा झटका? जानें कैसे नंबर गेम के चक्रव्यूह में फंसी सपा

    By Tv 36 HindustanJuly 30, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधान परिषद (State Legislative Councils) की दो सीटों पर 11 अगस्त को उपचुनाव (By-election) होना है. सोमवार को इन दोनों सीटों पर नामांकन के लिए अधिसूचना (Notification For Nomination) जारी हो चुकी है. दरअसल ऐसा इसलिए है क्योंकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पास विधान परिषद की सीट जीतने के लिए विधायकों की संख्या पर्याप्त नहीं है. अगर समाजवादी पार्टी को विधान परिषद की एक सीट जीतनी है तो उसको इसके लिए 200 वोट की जरूरत पड़ेगी. कई चुनावों में लगातार हार के बाद सपा (SP) को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ सकता है.

    राजभर और शिवपाल ने बढ़ाई सपा की मुश्किल

    बता दें कि गठबंधन के विधायकों की संख्या की कमी की सबसे बड़ी वजह ओमप्रकाश राजभर और शिवपाल यादव का अखिलेश यादव से दूरी बना लेना भी है. इन दोनों ने राष्ट्रपति चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के साथ विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार को वोट नहीं दिया था. जहां अखिलेश यादव के चाचा जसवंतनगर सीट से विधायक हैं तो वहीं ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के यूपी में 6 विधायक हैं.

    राजभर पर अखिलेश यादव का तंज

    हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर हमला करते हुए कहा था कि उनके साथ आने के बाद ही समाजवादी पार्टी पर चुनाव के टिकट बेचने के आरोप लगाए गए. सपा गठबंधन से रिश्ते खराब होने के बाद ओपी राजभर को उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी है. इसपर अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी लोग बीजेपी को खुश करेंगे उनको सुरक्षा दी जाएगी.

    चाचा शिवपाल पर क्या बोले अखिलेश यादव?

    वहीं, सपा लीडरशिप के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने वाले शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि वह हमेशा मेरे चाचा रहेंगे लेकिन अगर उन्हें लगता है कि मैं उन्हें उचित सम्मान नहीं दे पा रहा हूं तो मैंने उन्हें आजाद कर दिया. अब वह जिस पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं, कर सकते हैं.

    सपा के लिए अच्छी खबर क्या?

    हालांकि गठबंधन के एक साथी की तरफ से सपा के लिए अच्छी खबर भी है. जहां एक तरफ यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ बना गठबंधन अब बिखरता दिख रहा है. वहीं दूसरी तरफ अपना दल (कमेरावादी) की नेता और समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने दावा किया है कि सपा के साथ उनका गठबंधन मजबूत है. उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ेंगी.

    Post Views: 0

    Hindi khabar india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए अपने प्रदेश के मौसम का हाल
    Next Article किसानों के लिए खुशखबरी! KYC पर आया बड़ा अपडेट, जानिए अब नई डेडलाइन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…

    April 4, 2026

    सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…

    April 4, 2026

    ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकराईं, बातचीत से किया इनकार, अब होगा…

    April 4, 2026

    हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…
    • सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…
    • ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकराईं, बातचीत से किया इनकार, अब होगा…
    • हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग…
    • महतारी वंदना योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक यह काम कराले; फिर हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?