नई दिल्ली.पाकिस्तान से निकल अब अमेरिका की तरफ से जलवा बिखेर रहे अली खान अपने टेप वाले जश्न को लेकर खूब चर्चा में हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप क्वालीफायर के मुकाबले में मुंह पर टेप चिपकाकर विकेट का जश्न मनाया. यूएसए और नेदरलैंड्स के बीच क्वालिफायर का 10वां मैच खेला गया. यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 211 रन बनाए.
212 रन के टारगेट को नेदरलैंड्स ने 40 गेंद पहले 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. नेदरलैंड्स की शुरुआत बेहद खराब रही थीं. उसने अपना पहला विकेट महज 4वें ओवर में ही गंवा दिया था. सलामी बल्लेबाज भारतीय मूल के विक्रमजीत सिंह ने यूएसए के अली खान की गेंद पर उन्हें ही अपना कैच थमा दिया. वो महज 8 रन ही बना पाए, मगर विक्रम को आउट करने के बाद पाकिस्तानी मूल के अली ने जो किया, वो काफी हैरान करने वाला था. विक्रम का विकेट लेने के बाद उन्होंने जेब से टेप निकालकर अपने मुंह पर चिपका लिया.