
नई दिल्ली: अब इस कपल ने भी अपनी लॉगटर्म रिलेशनशिप को सात जन्मों के बंधन में बांधने का फैसला कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल अगले महीने यानी अप्रैल में सात फेरे लेने की तैयारी कर रहा है. इन शादी की खबरों के बीच एक तस्वीर सामने आई है जो इस बात पर मुहर लगा रही है.
शादी के लिए आलिया ने ली साड़ी?
अब रणबीर और आलिया ने शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है. क्योंकि एक साड़ी फैशन ब्रांड और डिजाइनर के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये डिजाइनर खास तौर पर ब्राइडल साड़ी के लिए ही जानी जाती हैं. इसलिए फैंस कयास लगाने लगे हैं कि दोनों ने अपनी शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है.
ऐसा है आलिया रणबीर का लुक
दरअसल, ब्राइडल कांचीपुरम साड़ी ब्रांड की सीईओ बीना कन्नन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी खड़े दिख रहे हैं. दोनों सेलेब्स के लुक की बात करें तो आलिया भट्ट सफेद कुर्ते में और रणबीर कपूर नीली शर्ट और जींस में दिखाई दे रहे हैं.

लोगों ने दी शादी की बधाई
इस तस्वीर को देखने के बाद आलिया और रणबीर के फैंस से कंट्रोल नहीं हुआ और कमेंट बॉक्स में शादी के लिए बधाई संदेश आने शुरू हो गए. एक फैन ने लिखा, ‘क्या ये वेडिंग बेल है?’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘शादी की खरीदारी.’ यहां पर सभी कपल को परफेक्ट जोड़ी बता रहे हैं और जल्दी ही अपनी शादी की खुशखबरी के ऐलान की मांग कर रहे हैं.
नीतू कपूर ने की मनीष मल्होत्रा से मुलाकात
हाल ही में खबर आई थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल दिसंबर में शादी करेंगे. फिर खबर आई है कि दोनों 2022 के अप्रैल में ही शादी करने वाले हैं. इन कयासों के बीच ये साड़ी डिजाइनर के साथ तस्वीर, .